फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Water suddenly released from project built on Yamuna river children ran away to save their lives Uttarkashi

Uttarkashi: यमुना नदी पर बनी परियोजना से अचानक छोड़ दिया गया पानी, बच्चों ने भागकर बचाई अपनी जान

Thu, 27 Jun 2024 07:45 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Jun 2024 07:45 AM IST
सार

बच्चे अपने मवेशियों को चराने के लिए यमुना नदी तट पर गए थे, गर्मी के चलते बच्चे वहीं नदी तट नहाने लगे। इसी बीच जल विद्युत परियोजना का पानी छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Water suddenly released from project built on Yamuna river children ran away to save their lives Uttarkashi
यमुना नदी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनोत्री हाईवे पर खरादी में यमुना नदी पर बनी लघु जल विद्युत परियोजना से अचानक पानी छोड़ दिया गया। इस दौरान नदी तट पर पर नहा रहे आधा दर्जन बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। लोगों का आरोप है कि पानी छोड़ने से पहले सायरन नहीं बजाया गया। इस लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार को यमुनोत्री हाईवे पर खरादी कस्बे के पास क्षेत्र के बच्चे अपने मवेशियों को चराने के लिए यमुना नदी तट पर गए थे, गर्मी के चलते बच्चे वहीं नदी तट नहाने लगे। इसी बीच जल विद्युत परियोजना का पानी छोड़ दिया गया। नदी का जलस्तर बढ़ता देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया जिसके बाद बच्चों ने तेजी से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


अब सायरन नहीं बजाया जा रहा
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह चौहान ने इसे परियोजना प्रबंधन की लापरवाही बताया और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग कर भविष्य में पानी छोड़ने की चेतावनी व सायरन बजाने की व्यवस्था करने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले परियोजना प्रबंधन के द्वारा पानी छोड़े जाने से पहले सायरन बजाकर आगाह किया जाता था, लेकिन अब सायरन नहीं बजाया जा रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि विगत माह भी ऐसी ही लापरवाही के कारण गंगनानी कुंड के निकट यमुना नदी में एक व्यक्ति फंस गया था, जिसे एसडीआरएफ के जवानों ने बचाया था।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पुलिस मुख्यालय ने तीन दिन में बदला आदेश, अनुकंपा नहीं अब इस साल से होंगे वार्षिक ट्रांसफर

सायरन के साथ ही चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। सायरन की आवाज कम होने से समस्याआ रही है। इसकी की आवाज बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। -नीरज भट्ट, परियोजना प्रबंधक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed