{"_id":"70b420ac45a39a20fe6e2d1477ae84ec","slug":"water-problam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में पानी के लिए 'प्रकृति' का सहारा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में पानी के लिए 'प्रकृति' का सहारा!
अमर उजाला, पौड़ी
Updated Sun, 24 Nov 2013 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल मुख्यालय में फिर पेयजल संकट गहराने लगा है। शहर विकास मार्ग, पौड़ी गांव मोहल्ला समेत कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण लोग खासे परेशान रहे। लोगों को पानी के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
उत्तराखंड के पौड़ी शहर में आरसीसी टैंक से जुड़े विकास मार्ग, पौड़ी गांव, लक्ष्मी नारायण मोहल्ला समेत कई क्षेत्रों में रविवार को पानी की आपूर्ति नहीं हुई। जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
सुबह काफी देर तक लोग नलों में पानी आने का इंतजार करते रहे। पूर्व सभासद धर्मवीर रावत, पौड़ी गांव निवासी आरपी चंदोला, मुकेश कुमार, शैलेंद्र रावत आदि का कहना था कि तीन पेयजल योजनाएं संचालित होने के बाद भी शहर की आपूर्ति व्यवस्था का बाधित होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
लीकेज बनी समस्या
पेयजल लाइनों को लीकेज की समस्या से छुटकारा नहीं मिला है। बस स्टेशन से पौड़ी गांव जाने वाले मार्ग, धारा रोड समेत कई जगहों पर पाइप लाइनों में बने लीकेज से रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद नालियों में बह रहा है। इससे आम लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी।