{"_id":"42e6854aa9c2fcf6fd8e626d6ff95479","slug":"water-in-har-ki-paidi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर की पैड़ी में फिर पहुंची गंगा मैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर की पैड़ी में फिर पहुंची गंगा मैया
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 23 Oct 2014 01:49 AM IST
विज्ञापन
बुधवार शाम उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने पूजा-अर्चना के बाद हरकी पैड़ी के लिए गंगाजल छोड़ दिया है। जबकि गंगनहर में फिलहाल जल नहीं छोड़ा गया है। इसमें नवंबर के प्रथम सप्ताह में जल छोड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सफाई और मरम्मत कार्य के चलते यूपी सिंचाई विभाग की ओर से तीन अक्तूबर की आधी रात से गंगनहर बंदी कर दी थी। इस दौरान हरकी पैड़ी पर केवल आचमन लायक जल बचा था।
विज्ञापन
बुधवार शाम छोड़ा पानी
बुधवार शाम छह बजे यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ एमके सिंह आदि ने बैराज पर पूजा-अर्चना कर हरकी पैड़ी की ओर जाने वाली धारा में जल की मात्रा बढ़ा दी। वहीं गंगनहर में अभी जल नहीं छोड़ा गया है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यूपी के खतौली में नहर का मरम्मत का काम चल रहा है। लिहाजा अभी नहर में जल नहीं छोड़ा जा रहा है। नवंबर के पहले सप्ताह में जल छोड़ा जा सकता है।