फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Water flow of the non-glacial rivers of the Uttarakhand will be assessed

Uttarakhand: प्रदेश की गैर हिमानी नदियों के जल प्रवाह का होगा आकलन, सिंचाई अनुसंधान केंद्र करेगा सारा का सहयोग

Wed, 14 May 2025 01:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 May 2025 01:35 PM IST
सार

अभी तक राज्य में प्रमुख वर्षा आधारित नदियों और बड़ी नदियों के प्रवाह मापन का काम केंद्रीय संस्थानों के माध्यम से होता है।
 

विज्ञापन
Water flow of the non-glacial rivers of the Uttarakhand will be assessed
नदी (प्रतीकात्मक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश की गैर हिमानी और वर्षा आधारित नदियों के जल प्रवाह के आकलन की तैयारी है। यह काम स्प्रिंग्स एंड रिवर रिजुवेनेशन अथारिटी (सारा) सिंचाई अनुसंधान संस्थान के माध्यम से कराने की योजना है। इसको लेकर बैठक भी हो चुकी है।

विज्ञापन

प्रदेश में गंगा, यमुना, काली गंगा, गोरी गंगा, पिंडर आदि प्रमुख हिमानी नदियां हैं। इसी तरह गोमती, पनार, कोसी, बिनो, गौला जैसी गैर हिमानी नदियां भी हैं। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक राज्य में प्रमुख वर्षा आधारित नदियों और बड़ी नदियों के प्रवाह मापन का काम केंद्रीय संस्थानों के माध्यम से होता है।

विज्ञापन


अब सारा ने राज्य में जो गैर हिमानी नदियों, वर्षा आधारित नदियों, सहायक नदियों के प्रवाह का आकलन, निगरानी और मूल्यांकन की योजना बनाई है। इस काम के साथ ही पुनर्जीवीकरण का काम हो रहा है, उन कामों के प्रभाव का मूल्यांकन भी करने की योजना है। इस पर सारा की उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra:  भारत-पाक तनाव से बना भ्रम, थमा यात्रा का चरम; दुश्वारियों का भी रहा असर, अगला पखवाड़ा अहम

चरणबद्ध तरीके से होगा आकलन

सारा की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीना ग्रेवाल कहती हैं कि बड़ी नदियों के प्रवाह का आकलन तो होता है, पर अब चरणबद्ध तरीके से गैर हिमानी नदियों के प्रवाह के आकलन की भी योजना है। इसको लेकर सिंचाई अनुसंधान संस्थान के साथ एक बैठक हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed