फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Jal Nigam sent march month advance Water bill in february

Dehradun: गजब! जल निगम ने फरवरी में ही भेज दिया मार्च तक के पानी का बिल

Fri, 05 Feb 2021 03:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
Dehradun News: Jal Nigam sent march month advance Water bill in february
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

देहरादून में जल निगम का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। एक ओर जहां जल निगम उपभोक्ताओं को आठ महीने बाद भी बिल नहीं भेज सका है। वहीं दूसरी ओर जलसंस्थान ने टारगेट पूरा करने के चक्कर में दो माह का बिल एडवांस में भेज दिया है। इसको लेकर उपभोक्ताओं ने जल संस्थान के ऑफिसों में आपत्ति दर्ज कराई है, लेकिन जलसंस्थान इसे नियमित प्रक्रिया बता रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, जल संस्थान उपभोक्ताओं को प्रतिमाह के बदले साल में तीन बार बिल भेजता है। वित्तीय वर्ष के हिसाब से अप्रैल से जुलाई तक पहला बिल, अगस्त से नवंबर तक दूसरा दिसंबर से मार्च तक तीसरा बिल भेजने का प्रावधान है।
विज्ञापन


फिलहाल अभी फरवरी है और लोगों को मार्च तक के बिल भेज दिए हैं। इस पर उपभोक्ता लगातार आपत्ति जता रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब फरवरी और मार्च का पानी उन्होंने यूज किया ही नहीं तो आखिर वह एडवांस में बिल क्यों चुकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंजारावाला निवासी हुकुम सिंह नेगी ने कहा कि इस माह जो बिल आया है, वह उन्हें मार्च तक का दिया गया है। जो बिल भेजा गया है वह 2332 रुपये का है। जब उन्होंने जनवरी तक का ही बिल जमा करने के लिए कहा तो उन्हें जलसंस्थान की ओर से मार्च तक का बिल भरने के लिए दबाब बनाया जा रहा है।


ऐसे न करने पर कनेक्शन काटने की चेेतावनी दी जा रही है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता वीसी रमोला ने कहा कि फिलहाल अभी मीटिरिंग की व्यवस्था और संसाधनों की कमी के कारण ऐसा किया जाता है। जब पानी के मीटर की व्यवस्था हो जाएगी तो प्रतिमाह लोगों से बिल वसूले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed