फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Water bill should be deposited online and camps

Dehradun News: पानी का बिल ऑनलाइन जमा कराया जाए व कैंप भी लगाएं

Fri, 16 Feb 2024 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Water bill should be deposited online and camps
मेंहूवाला क्लस्टर पेयजल योजना की शिकायत निवारण समिति ने विश्व बैंक परियोजना इकाई पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर पानी के बिल जमा करने के लिए कैंप लगाने की मांग की गई है। यह भी कहा गया है कि गोरखपुर बिलिंग सेंटर में महिलाओं व सीनियर सिटीजन के लिए अलग बिलिंग काउंटर की व्यवस्था और पानी के बिल ऑनलाइन जमा करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिकायत निवारण समिति की ओर से यह कहा गया कि विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए क्षेत्र में पानी के बिल जमा करने कैंप लगते थे। लेकिन पिछली बार कैंप न लगने की वजह से उपभोक्ताओं को गोरखपुर बिलिंग सेंटर में जाकर बिल जमा करने पड़ते हैं। समय के अंदर बिल वितरण कार्य न होने की वजह से आधे से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिलों के साथ जुर्माने का भुगतान भी करना पड़ता है।
विज्ञापन


बिल जमा करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की जाए
वहीं, विभाग पिछले तीन साल से ऑनलाइन बिलिंग व्यवस्था शुरू करने का आश्वासन देता आ रहा है। लेकिन आज भी उपभोक्ताओं को ऑफलाइन बिल जमा करने को विवश होना पड़ रहा है। ऐसे में हमारी ओर से यह मांग है कि बिल जमा करने के लिए एक कैंप लगाने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा बिलिंग सेंटर में सीनियर सिटीजन व महिलाओं के लिए एक अलग से काउंटर खोलने और ऑनलाइन व्यवस्था को तत्काल शुरु कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed