{"_id":"66774e6e780b6213a6041174","slug":"water-and-sewer-connections-of-32-hotels-dhabas-and-many-dehradun-news-c-5-1-drn1031-440596-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सीवर लाइन में रसोई का कूड़ा डालने पर 32 होटल-ढाबों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सीवर लाइन में रसोई का कूड़ा डालने पर 32 होटल-ढाबों के कनेक्शन काटे
विज्ञापन
Iपानी और सीवर के कनेक्शन काटने का कुछ लोगों ने किया विरोधI
शहर की सीवर लाइन में रसोई से निकलने वाला कूड़ा (किचन वेस्ट) और बरसात का पानी डालने पर जल संस्थान ने बड़ी कार्रवाई की। कई घरों सहित 32 होटल, ढाबे के पानी और सीवर के कनेक्शन काट दिए। इसका कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन विभाग ने कार्रवाई जारी रखी।
जल संस्थान के एई टीएस रावत ने बताया कि कुछ होटलों, ढाबों और घरों के किचन वेस्ट, बरसात के पानी को सीवर लाइन में डाला जा रहा था। इससे सीवर लाइन बार-बार चोक हो रही थी और सीवर सड़क पर बहने से लोगों के साथ ही पर्यटकों को परेशान होना पड़ रहा था। बताया कि कुछ लोगों ने सीवर के अवैध कनेक्शन भी लाइन में जोड़ दिए थे। टीएस रावत ने बताया कि कुलड़ी क्षेत्र में सात अवैध सीवर कनेक्शन बंद कराए गए। इसके अलावा जिन 15 होटल, ढाबों और घरों से किचन वेस्ट, बरसात के पानी को लाइन से जोड़ा गया था, उनके सीवर के कनेक्शन काटे गए। वहीं, 12 होटल, ढाबों के पानी के कनेक्शन भी काटे गए।
कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में कई लोगों को किचन वेस्ट को सीवर लाइन में न जोड़ने के लिए कहा था, लेकिन कई लोगों ने नोटिस का संज्ञान नहीं लिया। बताया कि कुलड़ी क्षेत्र के बाद अब शहर के अन्य क्षेत्रों में भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Iसुबह दिया नोटिस, दोपहर में कार्रवाई : जुनेजाI
होटलियर सतीश जुनेजा ने आरोप लगाया कि जल संस्थान ने सुबह नोटिस दिया और दोपहर बाद लाइन काटने आ गए। इससे होटल में ठहरे पर्यटक परेशान हैं। कहा विभाग को उन्हें समय देना चाहिए था। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भी लोगों को समय देने की मांग की। इस अवसर पर पूरण जुयाल, भरत सिंह कुमाईं आदि मौजूद रहे।