फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Watchman introduced himself as a forest ranger and Misdeeds the female constable by deceiving her

Dehradun: चौकीदार ने खुद को बताया वन दरोगा, महिला आरक्षी को झांसे में रख किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Tue, 25 Jun 2024 02:09 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 25 Jun 2024 02:09 PM IST
सार

महिला के मुताबिक उसकी पहचान ललित बिष्ट उर्फ शुभम निवासी श्यामपुर राणा चौक प्रेमनगर से हुई थी। शुभम ने पीड़िता को बताया कि वह वन विभाग में दरोगा है। दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद एक-दूसरे से शादी का वादा किया।

विज्ञापन
Watchman introduced himself as a forest ranger and Misdeeds the female constable by deceiving her
मुकदमा दर्ज - फोटो : ANI

विस्तार

उपनल के माध्यम से वन विभाग में चौकीदारी कर रहे एक युवक ने खुद को वन दरोगा बताते हुए महिला आरक्षी को झांसा दिया। महिला आरक्षी से उसने शादी का वादा किया और सगाई भी कर ली। इस दौरान कई बार दुष्कर्म भी किया। महिला को जब सच्चाई का पता चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई। वन विभाग में बतौर आरक्षी तैनात महिला ने शिकायत की है। महिला के मुताबिक उसकी पहचान ललित बिष्ट उर्फ शुभम निवासी श्यामपुर राणा चौक प्रेमनगर से हुई थी। शुभम ने पीड़िता को बताया कि वह वन विभाग में दरोगा है। दोनों में दोस्ती हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद एक-दूसरे से शादी का वादा किया। पीड़िता ने इस बारे में अपने परिजनों को बता दिया। दोनों की 15 अप्रैल 2023 में सगाई भी हो गई। इसके बाद आरोपी अक्सर पीड़िता के घर आता रहा। इस दौरान उसने महिला आरक्षी से कई बार दुष्कर्म भी किया। महिला का आरोप है कि शुभम ने उसके साइन किए हुए चेक चोरी कर बैंक से 1.50 लाख रुपये भी निकाल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun:  आंखों के सामने जमींदोज हुए आशियाने...25 साल की सोनम की सदमे से मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क की जाम

महिला आरक्षी ने जब शादी के लिए कहा तो उसने साफ इन्कार कर दिया। महिला आरक्षी ने जब उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी शुभम तो वन विभाग में संविदा के माध्यम से चौकीदार की नौकरी कर रहा है। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed