{"_id":"6afc5284be1d02f20f0729ff","slug":"was-taken-out-in-selakui-to-mark-the-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1007-138587-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सेलाकुई में गुरु नानक देव प्रकाश पर्व की प्रभात फेरी निकाली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सेलाकुई में गुरु नानक देव प्रकाश पर्व की प्रभात फेरी निकाली गई
Tue, 17 Nov 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 17 Nov 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
- 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में हुए गुरबाणी और शबद कीर्तन, भक्तिमय हुआ वातावरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में साध-संगत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
गुरबाणी और शबद-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रभात फेरी का शुभारंभ गुरुद्वारा साहिब में अरदास के बाद हुआ। इसका उद्देश्य 24 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व के प्रति क्षेत्रवासियों और साध-संगत में उत्साह बढ़ाना था। प्रभात फेरी निगम रोड स्थित क्यूट गर्ल सैलून पहुंची। वहां गुरुद्वारा के रागी रमनदीप सिंह की ओर से शबद कीर्तन भी किया गया। रागी रमनदीप सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाली साध-संगत का धन्यवाद किया। इस मौके पर गुरुद्वारा की सभी साध-संगत मौजूद रही।