फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Warrant against channel CEO Umesh Sharma

उमेश शर्मा के खिलाफ वारंट जारी

Sun, 21 Jul 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Warrant against channel CEO Umesh Sharma
देहरादून। चैनल के सीईओ उमेश शर्मा के खिलाफ राजपुर थाने से संबंधित एक मुकदमे में जमानती वारंट जारी किए हैं। इस मुकदमे में शर्मा एक व्यक्ति की जमीन पर घुसकर धमकी देने के आरोपी हैं। एसीएजेएम प्रथम न्यायालय ने एक अगस्त तक उपस्थित होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

राजपुर थाने में विनय मलिक ने उमेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उमेश उनकी जमीन पर आए और उसे कब्जाने की नियत से धमकी देने लगे। इस मुकदमे में राजपुर पुलिस चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। पिछली तारीखों पर अनुपस्थित होने के कारण शनिवार को उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किए गए हैं। उमेश शर्मा के विरुद्ध राजपुर थाने में ही अगस्त में ब्लैकमेलिंग के आरोप में भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मुकदमे में भी राजपुर पुलिस पिछले दिनों चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। देहरादून में वर्तमान में शर्मा के खिलाफ तीन मुकदमे विचाराधीन हैं। बता दें, उमेश शर्मा को अक्तूबर माह में ही राजपुर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के आरोप में गाजियाबाद स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद वे लगभग 16 दिन न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद रहे थे। इसके बाद शर्मा को तत्काल ही पुलिस रांची झारखंड में दर्ज देशद्रोह के मुकदमे में वहां ले गई थी। वर्तमान में शर्मा सभी मुकदमों में जमानत पर बाहर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed