{"_id":"69650d47092b965d070da163","slug":"warning-of-lockout-in-warehouse-on-january-15-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-128202-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: समस्या नहीं हुई हल, 15 जनवरी को गोदाम में तालाबंदी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: समस्या नहीं हुई हल, 15 जनवरी को गोदाम में तालाबंदी की चेतावनी
विज्ञापन
- अधिकारियों ने किया निरीक्षण, पर निचला क्षेत्र होने के कारण सीवर लाइन बिछाने से किया मना
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सीवर और पेयजल लाइन निर्माण की कार्यदायी एजेंसी ईएमएस के अधिकारियों ने सोमवार को वार्ड नंबर चार के आंबेडकर नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां की स्थिति देख निचले क्षेत्र का हवाला देते हुए फिर सीवर लाइन बिछाने से हाथ खड़े कर दिए। स्थानीय सभासद ने यूयूएसडीए या किसी थर्ड पार्टी इंजीनियर से क्षेत्र के लेवल की जांच की मांग की है। सभासद ने कहा कि 15 जनवरी को कार्यदायी एजेंसी के आपूर्ति गोदाम में तालाबंदी की जाएगी।
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर चार आंबेडकर नगर में सीवर लाइन नहीं बिछाई जा रही है। कार्यदायी एजेंसी का कहना है निचला क्षेत्र होने के कारण यहां लाइन बिछाना संभव नहीं है। शनिवार को क्षेत्र के लेवल की जांच और सीवर लाइन बिछाने की मांग पर सभासद लवलेश शर्मा ने स्थानीय लोगों के साथ कैनाल रोड पहुंचकर कार्यदायी एजेंसी के परियोजना प्रबंधक केपी सिंह का घेराव किया था। परियोजना प्रबंधक ने टीम को सर्वे के लिए क्षेत्र में भेजने का आश्वास दिया था।दोबारा सर्वे के लिए पहुंची टीम ने फिर वही जवाब दिया कि निचला क्षेत्र होने के कारण यहां सीवर लाइन नहीं बिछाई जा सकती है। सभासद ने बताया 15 जनवरी को कार्यदायी एजेंसी के आपूर्ति गोदाम में तालाबंदी की जाएगी।