फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Warning of hunger strike if election date is not announced within two days

Dehradun News: चुनाव की तिथि दो दिन के भीतर घोषित न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

Thu, 24 Oct 2024 03:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Warning of hunger strike if election date is not announced within two days
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर में आर्यन संगठन से जुड़े छात्र नेताओं ने दो दिन के भीतर चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि मांग पूरी न हुई तो भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को प्राचार्य डीएस नेगी को ज्ञापन सौंपते हुए छात्रों ने बताया कि लिंगदोह कमेटी के मुताबिक सितंबर में कॉलेजों में चुनाव संपन्न हो जाने चाहिए थे, लेकिन अक्तूबर का महीना बीत चुका है और अभी तक चुनाव की तिथि निर्धारित नहीं हुई है। इससे छात्र और छात्र संगठनों में आक्रोश पनप रहा है। समय से चुनाव न होने से पढ़ाई भी बाधित हो रही है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर चुनाव तिथि घोषित नहीं की गई तो संगठन कॉलेज में भूख हड़ताल शुरू कर देगा। ज्ञापन सौंपने वालों में अनिकेत, शिवानी, रोहित, अरुण, जुबैर, राज आर्यन, हसन, पल्लवी, मुस्कान, रोहित, समीर, अनम, दिक्शान, अंकित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed