फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   warm water fall of himalaya Will be saved

पहली बार सहेजे जाएंगे हिमालय क्षेत्र के गर्म झरने

Mon, 30 Jan 2017 12:17 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Jan 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
warm water fall of himalaya Will be saved
himalaya

हिमालय की बर्फ से लकदक पर्वतमाला के बीच मौजूद गर्म पानी के झरनों को पहली बार सहेजा जाएगा। गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान इन झरनों के संरक्षण की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने में जुटा है।

विज्ञापन


कार्ययोजना के तहत कई काम होने है जिसमें इनके संरक्षण की रणनीति बनाने से लेकर इनके जल से प्राप्त होने वाले तत्वों पर विस्तृत अध्ययन किया जाना शामिल है। इसके तहत नए गर्म झरनों की खोज का काम भी होना है। ‘नेशनल मिशन ऑन हिमालयन स्टडीज’ कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजना तैयार करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सौ वर्षों में इन झरनों के तापमान में न तो कोई कमी आई है और न ही इनके जल में मौजूद रसायनों की गुणवत्ता में कोई फर्क आया है। अभी तक  इनके संरक्षण के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा सका था। हिमालय क्षेत्र में अब तक 340 गर्म झरने खोजे गए हैं, जिनमें तीन सौ सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिक अध्ययनों से यह भी स्पष्ट हो चुका है कि गर्म झरनों से बिजली पैदा की जा सकती है। यहां तक कि एक गर्म झरने से तीन सौ मेगावाट तक बिजली उत्पादन किया जा सकता है। हिमालय क्षेत्र के गर्म झरनों पर शोध करने वाले वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. समीर तिवारी का कहना है कि इन झरनों के जल में बोरान, सल्फर आदि तत्व मिलते हैं। इनसे चर्म रोगों, दर्द, घाव तथा दूसरी बीमारियों का इलाज संभव है।


पहले चरण की परियोजनाएं स्वीकृत
गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान के निदेशक डॉ. पीपी ध्यानी ने बताया कि ‘नेशनल मिशन ऑन हिमालयन स्टडीज’ कार्यक्रम के तहत शोध के पहले चरण की परियोजनाएं स्वीकृत की जा रही हैं। इसके बाद दूसरा चरण शुरू होगा, जिसमें हिमालयी गर्म झरनों को शामिल किया गया है।

- भारतीय हिमालय क्षेत्र में 300 गर्म झरने
- उत्तराखंड के जोशीमठ, गंगनानी, बदरीनाथ, यमुनोत्री, जानकी चट्टी आदि क्षेत्र में 30 गर्म झरने
- हिमाचल प्रदेश में मणिकरण, वशिष्ठ, कसोल, टपरी, कुल्लू, नापता झाकरी आदि क्षेत्र में गर्म झरने
- लद्दाख, सिमुख, कोरना घाटी, चांग लुंग, पुल्तान पनामिक पूगा में गर्म झरने
- गर्म झरनों का स्रोत भूगर्भ में तीन किलोमीटर नीचे होता है
- सर्वाधिक तापमान 94 डिग्री सेंटीग्रेड वाले जोशीमठ, मणिकरण में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed