फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ward in-charges have the responsibility of sending BJP candidates to the corporation after making them win.

Dehradun News: भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर निगम भेजने की जिम्मेदारी वार्ड प्रभारियों की

Sat, 04 Jan 2025 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ward in-charges have the responsibility of sending BJP candidates to the corporation after making them win.
Iसंगठन ने कहा, प्रत्याशियों की हार-जीत से ही वार्ड प्रभारियों के कद को आंका जाएगा
विज्ञापन

I

Iभाजपा संगठन ने मेयर पद समेत दून में सभी 100 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को एक छत के नीचे जीत का मंत्र प्रदान किया। प्रत्याशियों को जिताकर नगर निगम भेजने का जिम्मा वार्ड प्रभारियों को सौंपा गया। कहा गया कि प्रत्याशियों की हार-जीत से ही वार्ड प्रभारियों के कद को आंका जाएगा। भाजपा महानगर कार्यालय में शनिवार को पूरे दिन गहमागहमी रही। प्रत्याशियों-वार्ड प्रभारियों के अलावा चुनाव प्रबंधन समितियों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई।I
Iचुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति पर काम करने के लिए सबसे पहले प्रत्याशियों और वार्ड प्रभारियों के साथ चर्चा की। संवाद में प्रत्याशियों और वार्ड प्रभारियों को जीत का रोडमैप बताया गया। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रत्याशियों को डोर टू डोर जाकर संपर्क करना है। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताकर मतदाताओं को कनेक्ट करना है। वार्ड प्रभारी चुनाव प्रचार के लिए टोली बनाकर जिम्मेदारी संभालेंगे। संगठन ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बीजेपी के कोर वोटर्स को किसी कीमत पर छोड़ना नहीं है। उनके घर जाकर संपर्क करना है। टिकट कटने या किसी अन्य कारण से नाराज चल रहे लोगों से घर जाकर मिलना है।I
विज्ञापन

I
I
Iखुद भी उत्साह दिखाएं प्रत्याशी
I
Iचुनाव प्रचार के लिए आने वाले प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए जलपान की व्यवस्था अवश्य हो। इसे वार्ड चुनाव प्रभारी सुनिश्चित कराएंगे। संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया कि प्रत्याशियों को पार्टी ने टिकट दिया है। पार्टी का सिंबल और चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं की टीम दी है। अब प्रत्याशी चुनाव लड़ने में उत्साह दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iपैर छूने पर विशेष जोरI
Iभाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने पैर छूने पर विशेष जोर दिया। कहा कि जो भी मतदाता उम्र में बड़े हैं, उन्हें पैर छूकर सम्मान दें। अन्य मतदाताओं का यथोचित अभिवादन करें।I

I
I
Iयह रहे मौजूदI
Iचर्चा के दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, चुनाव प्रभारी कुलदीप कुमार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर और उमेश शर्मा काऊ आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed