{"_id":"d2f5379a39faf387614a0d2757078fae","slug":"wampanthi-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में पांव पसार रहे वामपंथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में पांव पसार रहे वामपंथी
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 06 Sep 2013 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के सिडकुल में कंपनी और श्रमिकों के बीच जारी विवाद का लाभ उठाने के लिए हार्डकोर वामपंथी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
सिडकुल में मजदूरों के शोषण को मुद्दा बनाकर वामपंथी गुट पांव पसारने की कोशिश कर रहे हैं। यहां हो रही हड़तालों पर प्रशासन की संवेदनहीनता उन्हें बढ़ावा दे रही है।
पैठ बनाने की कोशिश
सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से हार्डकोर वामपंथी उत्तराखंड के तराई इलाके से हरिद्वार जिले में पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए श्रमिकों के शोषण को हथियार बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
हाल ही में हुई कुछ हड़तालों में भी इन तत्वों को ट्रेस किया गया था। पिछले तीन दिन से चल रही हीरो मोटर कार्प के श्रमिकों की हड़ताल में भी हार्डकोर वामपंथियों के हरिद्वार में पड़े स्लीपर सैल सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
खुफिया विभाग इस पर नजर टिकाए हैं। खुफिया को विभाग डर है कि यदि हड़ताल लंबी चली तो श्रमिक वामपंथियों की ओर झुक सकते हैं।
ऐसे तत्वों पर नजर रखी जा रही है। कंपनी प्रशासन से भी विवाद को जल्द खत्म करने के लिए कहा गया है। खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया गया है।
- राजीव स्वरूप, एसएसपी, हरिद्वार
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें