फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Walking Vaccination Center will be built in Paltan Bazar and Pacific Mall

पलटन बाजार और पेसिफिक मॉल में बनेंगे वॉकिंग वैक्सीनेशन सेंटर

Sun, 17 Oct 2021 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Walking Vaccination Center will be built in Paltan Bazar and Pacific Mall
जिले में महा वैक्सीनेशन अभियान के लिए पलटन बाजार और पेसिफिक मॉल में वॉकिंग वैक्सीनेशन सेंटर बनेंगे। इसको लेकर शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार और एसएसपी जन्मजेय खंडूरी ने शहर के कई क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने बिना मास्क व हेलमेट घूम रहे लोगों के चालान के निर्देश दिए। वहीं, पलटन बाजार में बिना लाइसेंस चल रहे दून यूनानी व हमदर्द दवाखाना को भी सील करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए महा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत चलती फिरती टीमें तैनात की जाएंगी, जो हर आने-जाने वाले से टीके को लेकर जानकारी लेंगे। जिन लोगों को टीका नहीं लगा है, उन्हें वहीं डोज लग जाएगी। निरीक्षण के दौरान पलटन बाजार क्षेत्र में कई दुकानदार बिना मास्क के दिखे, जिस पर जिलाधिकारी ने उनका चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने मास्क लगाए बिना घूम रहे ग्राहकों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. कुमार ने कहा कि अभी खतरा पूरी तरह टला नहीं है। बार-बार तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में किसी तरह की लापरवाही करना भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान पलटन बाजार में अवैध रूप से चल रहे दून यूनानी एवं हमदर्द दवाखाना की जानकारी मिली। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर और तहसीलदार सदर को उसे सील करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed