फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   WAKO India Kickboxing Federation Cup in dehradun negligence for 19 state Team match

वाको इंडिया फेडरेशन कप-2019: दो दिन से भटक रहीं 19 राज्यों की टीमें, नहीं हुआ एक भी मैच

Fri, 18 Oct 2019 06:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Oct 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
WAKO India Kickboxing Federation Cup in dehradun  negligence for 19 state Team match
वाको इंडिया कप मैच के लिए भटकते खिला़ीी - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में महारणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में होने वाले वाको इंडिया फेडरेशन कप-2019 (किक-बॉक्सिंग) की तैयारियों में आयोजकों की लापरवाही सामने आ रही है। मैच के शेड्यूल जारी न होने की वजह से 19 राज्यों के खिलाड़ी दो दिन से भटक रहे हैं। हालांकि, उत्तराखंड किक-बॉक्सिंग एसोसिएशन का कहना है कि खिलाड़ियों का डाटा सिस्टम में फीड किया जा रहा है, तकनीकी कारणों से समस्या हुई है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड किक-बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से चार दिवसीय वाको इंडिया फेडरेशन कप-2019 का आयोजन किया गया है। इसमें देशभर से 19 राज्यों के 100 से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभाग करने पहुंचे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को मुकाबले होने थे।
विज्ञापन


सुबह से ही सभी राज्यों के जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ इंडोर रिंग में पहुंचे थे। मैच की उम्मीद में खिलाड़ी प्रैक्टिस भी करते रहे। मैच शुरू होने में देरी पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों इंतजार करने की बात कही, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी मैच नहीं हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों के खिलाड़ी हैं शामिल 

आंध्र प्रदेश, असम, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, उड़ीसा, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, जम्मू कश्मीर, पंजाब, मेघालय, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड। 

अभिभावकों की हुई फजीहत 
केरल, कनार्टक, चंडीगढ़ समेत कई राज्यों के जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के साथ उनके अभिभावक भी पहुंचे थे। मैच की आस में सुबह से शाम तक बैठे रहे अभिभावकों को भी खासी फजीहत का सामना करना पड़ा। अभिभावक बार-बार पूछते रहे कि मैच कब होगा? कई अभिभावक तो मैच के इंडोर रिंग में किनारे लगी मैट के ऊपर ही लेटे नजर आए। कई जूनियर वर्ग के खिलाड़ी भी घंटों इंतजार करने के बाद मैट पर ही लेट गए। 

सिस्टम में खिलाड़ियों का डाटा फीड होने में हुई देरी के कारण मैच नहीं हो सके। तकनीकी कारण से यह विलंब हुआ है। शनिवार से प्रतियोगिता में मुकाबले शुरू होंगे। 
-संजीव कुमार जांगरा, सदस्य, उत्तराखंड किक-बॉक्सिंग एसोसिएशन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed