फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Waqf Board property in Uttarakhand there should be a vigilance inquiry into illegal encroachments: Qazmi

Uttarakhand: मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून बोले- प्रदेश में वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर अवैध कब्जों की हो जांच

Tue, 15 Apr 2025 08:15 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 15 Apr 2025 08:15 AM IST
सार

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने प्रदेश में वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर अवैध कब्जों की विजिलेंस जांच की बात कही।

विज्ञापन
Waqf Board property in Uttarakhand there should be a vigilance inquiry into illegal encroachments: Qazmi
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड की करोड़ों की संपत्ति पर बोर्ड की मिलीभगत से अवैध कब्जे हो गए हैं। जिसकी विजिलेंस जांच होनी चाहिए। यह कहना है उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी का। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष के मुताबिक राज्य में वक्फ बोर्ड की पांच हजार से अधिक संपत्तियां हैं।

विज्ञापन


इसमे से कई संपत्तियों पर पिछले कई वर्षों से अवैध कब्जे हैं। इन संपत्तियों का जिसे मुतवल्ली बनाया गया है। उनकी भी आपराधिक पृष्टभूमि की जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा, वक्फ संशोधन कानून से मुसलमानों का कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड बनाए, लेकिन जिस संपत्ति पर स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनने थे, उस भूमि पर नहीं बने, जरूरतमंद के कल्याण का कोई काम नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में वक्फ संपत्तियों की लूट हुई। जिसमें मुस्लिम समुदाय का काफी नुकसान हुआ। उन्होंने यह बात यहां मदरसा फैजुल उलूम, कावली में अपने अभिनंदन कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें.. Chardham Yatra: तीर्थयात्री देख सकेंगे होटल-गेस्टहाउस से सटे पर्यटन स्थल, GMVN कर रहा विशेष तैयारी

वक्फ बोर्ड में अवैध कब्जों की सीबीआई जांच होनी चाहिए। वक्फ बोर्ड के अध्यक्षों, मुतवल्ली और कर्मचारियों ने सरकार के संरक्षण में वक्फ बोर्ड को लूटा है, चाहे मेरा कार्यकाल हो या इससे पहले के कार्यकाल सबकी जांच होनी चाहिए। -शादाब शम्स, अध्यक्ष उत्तराखंड वक्फ बोर्ड
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed