फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Waiting to get salary of 70 thousand teacher-workers in uttarakhand

उत्तराखंड: 70 हजार शिक्षक-कर्मियों को वेतन मिलने का इंतजार, बजट होने के बावजूद तीन से झेलनी पड़ रही परेशानी

Tue, 19 Apr 2022 04:02 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 19 Apr 2022 04:02 PM IST
सार

प्रदेश के अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों को वेतन मिलने की तारीख तो मिली पर पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला। शिक्षक अपनी इस समय को लेकर हाल ही में शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत से मिले।

विज्ञापन
Waiting to get salary of 70 thousand teacher-workers in uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

वित्त विभाग के लेखानुदान के निर्देश जारी करने के बाद भी प्रदेश के करीब 70 हजार शिक्षकों को मार्च का वेतन नहीं मिल पाया है। अशासकीय शिक्षक भी तीन महीने से वेतन का इंतजार कर रहे हैं। जबकि सरकार ने उन्हें आश्वस्त किया था कि उन्हें महीने की 10 तारीख को वेतन जारी हो जाएगा।

विज्ञापन


सरकार के पास बजट उपलब्ध होने के बावजूद अभी भी कुछ विभाग अपने कर्मचारियों को वेतन जारी नहीं कर पाए हैं। इनमें सबसे अधिक कर्मचारी संख्या वाला शिक्षा विभाग भी शामिल है। जबकि वित्त विभाग चार अप्रैल को लेखानुदान की स्वीकृति को लेकर विभागों को निर्देश जारी कर दिए थे। उधर, प्रदेश के अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों को वेतन मिलने की तारीख मिली पर पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला।
विज्ञापन


शिक्षक अपनी इस समय को लेकर हाल ही में शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत से मिले। जिसके बाद विभाग की ओर से हर महीने की 10 तारीख को वेतन देने का निर्देश हुआ, लेकिन उन्हें अब तक वेतन नहीं मिला। शिक्षकों का कहना है कि इस साल फरवरी से उन्हें अब तक वेतन नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के मुताबिक समस्या को लेकर आठ अप्रैल को शिक्षक शिक्षा मंत्री से मिले। जिसके बाद विभाग की ओर से समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो, प्रबंधकों के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को हर महीने की 10 तारीख तक वेतन दिया जाना तय किया जाए।

इस संबंध में वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा नियमित समीक्षा करते हुए जिस स्तर पर भी इसमें देरी हो रही हो, उसके जल्द निस्तारण की कार्यवाही की जाए, लेकिन विभाग के इस निर्देश के बावजूद इन स्कूलों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं मिला। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा.अनिल शर्मा के मुताबिक समय पर वेतन न मिलने से शिक्षकों एवं कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जो अपने आवास और अन्य ऋण की अदायगी नहीं कर पा रहे हैं। 

प्रदेश के अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों को अब तय समय पर वेतन मिलेगा। इसके लिए हर महीने की दस तारीख तय की है। उनके साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा।
-डा.धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री 

अशासकीय स्कूलों के साथ ही सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अभी वेतन नहीं मिल पाया है। प्रयास किया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर सभी शिक्षकों का वेतन जारी कर दिया जाए।
-आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed