विधानसभा चुनावः उत्तराखंड की लोहाघाट सीट पर कल होगा मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में लोहाघाट सीट की एक इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के नहीं खुलने से यहां के परिणाम का एलान नहीं हो सका है। अब यहां 15 मार्च यानी बुधवार को मतदान होगा।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। वहीं चंपावत जिले की दो विधानसभा सीटों में से एक लोहाघाट का नतीजा घोषित नहीं हो सका है। लोहाघाट सीट की एक ईवीएम को छोड़कर भाजपा को अभी यहां 489 वोटों की बढ़त है।
वहीं, चंपावत विधानसभा सीट पर भाजपा ने कांग्रेस को रिकॉर्ड तोड़ अंतर से शिकस्त दी है। भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी ने चंपावत सीट 17360 वोट से जीती।
उन्होंने पहले ही राउंड से जीत का सिलसिला शुरू कर दिया था, जो अंत तक जारी रहा। उन्हें चंपावत के रिटर्निंग अफसर अनिल चन्याल ने भाजपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाणपत्र दिया।
लोहाघाट सीट पर कुछ ऐसा रहा था राउंडवाइज मतदान
चरण कांग्रेस भाजपा
पहला 1809 1805
दूसरा 1786 1735
तीसरा 1867 1647
चौथा 2622 1817
पांचवां 1990 2024
छठा 1932 1812
सातवां 2244 2077
आठवां 2307 1947
नौंवां 2346 3118
दसवां 1868 3051
ग्यारहवां 2316 1468
बारहवां 1466 1682
तेरहवां 1767 2285
डाक मतपत्र 185 367
कुल योग 26827 27316