{"_id":"56ec53ea4f1c1bd45b8b4a4a","slug":"voting-campaign-for-smart-city-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी को चुनें अपनी पसंद का विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी को चुनें अपनी पसंद का विकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
- फोटो : demo pic
स्मार्ट सिटी पर आप भी अपनी पसंद का विकल्प चुनकर वोटिंग कर सकते हैं। अमर उजाला की टीम शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में ना केवल लोगों को वोटिंग के लिए प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि उन्हें वोटिंग करने में सहयोग भी कर रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को अमर उजाला टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को परियोजना के संबंध में जागरूक किया। साथ ही उनकी वोट डालने में मदद भी की।
अमर उजाला की टीम ने गांधी पार्क, दून बिजनेस पार्क, पलटन बाजार और नारायण विहार क्षेत्रों में लोगों को वोटिंग में मदद की। इसके अलावा अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर के बाहर भी कियोस्क लगाया गया है, जहां परियोजना के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही वोटिंग भी की जा सकती है।
विज्ञापन
आज यहां रहेगी टीम
अमर उजाला की टीम आज गांधी पार्क, दून बिजनेस पार्क, पलटन बाजार और नारायण विहार क्षेत्र में लोगों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी देगी। साथ ही लोगों की वोटिंग में भी सहायता करेगी। अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर के बाहर कियोस्क पर भी वोटिंग की जा सकती है।
विज्ञापन