फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election Result 2019 News: Votes of mock poll not removed from EVM in uttarakhand

यहां लोक सभा चुनावों में हुई लापरवाही, ईवीएम मशीनों से नहीं हटाए गए मॉक पोल के वोट

Wed, 22 May 2019 02:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 22 May 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result 2019 News: Votes of mock poll not removed from EVM in uttarakhand
प्रतीकात्मक

उत्तराखंड में विगत 11 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनावों में कई बूथों पर ईवीएम मशीनों से मॉक पोल हटाए बिना ही पूरी पोलिंग करा दी गई। 

विज्ञापन


राज्य की पांच में से चार संसदीय सीटों के छह बूथों पर ऐसा मामला संज्ञान में आया है। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने इन मशीनों को मतगणना से हटाकर केवल वीवीपैट से ही मतगणना पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जहां मॉक पोल पर वीपीपैट मशीनों का इस्तेमाल हुआ है, वहां बूथ में पड़े कुल मतों के आधार पर इनकी गिनती की जाएगी।

विज्ञापन

पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में कराया गया था मॉक पोल

11 अप्रैल को मतदान के दिन हर बूथ पर पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल कराया गया था। निर्वाचन आयोग द्वारा कुल वोटों की गणना की गई तो हरिद्वार के दो और अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल व उत्तरकाशी जिले के एक-एक बूथ पर कुल पड़े वोट व ईवीएम में पड़े वोट में अंतर पाया गया और यह गड़बड़ी सामने आई।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इसकी सूचना केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भी भेजी गई। इसके बाद केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाए

राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि राज्य के कुछ जिलों में इस तरह की घटना सामने आई है। इन मशीनों को मतगणना से अलग रखा जाएगा और केंद्रीय निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार गणना की जाएगी।
 

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर


केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने देश भर के किसी भी स्थान पर इस तरह की लापरवाही को गंभीरता से लिया है। आयोग के अनुसचिव मधूसदन गुप्ता द्वारा सभी राज्य निर्वाचन अधिकारियों को लिखे पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इस तरह के सभी मामलों की विस्तृत जांच की जाए और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed