फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   voter id form rejected

जाओ पहले साइन लेकर आओ फिर देना वोट

Tue, 08 Apr 2014 09:49 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 08 Apr 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
 voter id form rejected

राजधानी देहरादून में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रशासन ने मतदाता पहचान पत्रों के लिए सैकड़ों ऐसे फार्म लौटा दिए हैं, जिनमें बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) के साइन नहीं है।

विज्ञापन


सैकड़ों फार्म लौटाए
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ से इन्हें पूर्ण कराकर जल्द जमा कराने का आदेश दिया है। इसके बाद ही वोटर आईडी बनेंगे। जिला कार्यालय की ओर से वोटर बनने के लिए आए आवेदनों की जांच के बाद रविवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी ने खामियों वाले सैकड़ों फार्म लौटा दिए।
विज्ञापन


आदेश दिया कि समस्त पटल सहायक इन फार्मों को बीएलओ को लौटाएं। सवाल यह है कि अब मतदान के लिए बहुत कम समय बचा है। ऐसे में कब ये फार्म बीएलओ के पास पहुंचेंगे और कब बीएलओ इन्हें ठीक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, फार्म लौटाना खुद जिला कार्यालय पर सवाल खड़े कर रहा है, क्योंकि कार्यालय की ओर से इन फार्मों की एक बार जांच की जा चुकी है। अगर वाकई गलतियां थीं तो ये वहां क्यों नहीं पकड़ी जा सकीं।

अब जबकि लोगों ने 25 रुपये की रसीद कटाकर फार्म जमा कराए हैं और वोटर आईडी का इंतजार कर रहे हैं, फार्म लौटाना उनके मताधिकार की राह रोक सकता है।

चहेतों के आवेदन हो रहे जमा

मतदाता फोटो पहचान पत्र के लिए जहां हजारों फार्म कार्यालयों में धूल फांक रहे हैं, वहीं चहेतों के आवेदन पत्र अब भी जमा किए जा रहे हैं। इन पहचान पत्रों को सीधे जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कराया जा रहा है।


इनके आवेदन निरस्त
शीतल चौहान निवासी बिरसनी कोटड़ा, कृपाल दत्त भट्ट निवासी ठाकुरपुर, सरिता देवी निवासी बकारना, सुंदरा देवी नाहड़ सहसपुर, जैतून बीबी रेतीवाला, मंगत दुधई विकासनगर, ऊषा गढ़ी कैंट सहित सैकड़ों लोगों के आवेदन हुए निरस्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed