{"_id":"3a76c771867c1ef2ae1855b7912ad9aa","slug":"voter-id-card-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, पैसा ले लो, वोटर आईडी बना दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, पैसा ले लो, वोटर आईडी बना दो
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 Apr 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में जिला निर्वाचन कार्यालय नए मतदाता बनाने का काम बंद कर चुका है। लेकिन इसकी जानकारी आम जनता को न होने से अब भी लगातार लोग जिला निर्वाचन कार्यालय और तहसील पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
पैसे देने तक की बात कहते नजर आए
हर किसी की यही ख्वाहिश है कि किसी तरह उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो जाए।
पढ़ें, इस लोकसभा सीट पर हर बार हारी है भाजपा
विज्ञापन
स्थिति यह है कि लोग इसके लिए अफसरों के आगे गुहार लगाने से लेकर पैसे देने तक की बात कहते नजर आए। ऐसे में अफसर, कर्मचारी भी असहज दिखे।
पढ़ें, बीजेपी के बाद अब कांग्रेस को मिला एक और 'दुश्मन'
विज्ञापन
सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट गई थी। अधिकतर लोग फार्म छह भरकर दस्तावेज संग लाए इधर-उधर भटक रहे थे।
कार्यालय का कोई कर्मचारी या अधिकारी टकरा जाता तो वे उनसे सिफारिश लगाकर वोटर आईडी बनवाने की गुहार लगाने लगते। वहीं, कई लोग महीनों पूर्व आवेदन करने के बावजूद वोटर आईडी न मिलने से परेशान हैं।
कुछ को आईडी मिली है, लेकिन नाम-पते गलत हैं। ऐसे लोग भी संशोधन के लिए अफसरों के चक्कर काटने पर मजबूर हैं।
नहीं मिला सही जवाब
सैकड़ों मतदाता हाथों में फार्म और दस्तावेज लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में भटकते रहे। इस दौरान अफसरों ने उन्हें बताया कि अब मतदाता नहीं बनाया जा रहा है। जानकारी लेनी है तो तहसील जाएं।
पढ़ें, चारधाम मार्ग खोलने को लगाई जान
मतदाता तहसील पहुंचे तो वहां से जिला निर्वाचन कार्यालय जाने का फरमान सुना दिया गया। लेकिन असल स्थिति क्या है, यह कहीं किसी अफसर ने स्पष्ट नहीं किया।
दलाल भी हुए सक्रिय
वोटरों की भीड़ को देखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय और तहसील में दलाल भी सक्रिय हो गए। घंटों तक अफसरों के चक्कर काटने के बाद निराश एक महिला ने बताया कि कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति ने उसका फार्म भरा था।
पढ़ें, नरेंद्र मोदी के गढ़ में राहुल सेना 'सुस्त'
इसके एवज में उससे प्रति फार्म सौ रुपए लिए और यह भी दावा किया कि वोटर आईडी बन जाएगी। इसके बाद वह गायब हो गया और अब आईडी नहीं बन रही।
जनता की जुबानी
मैंने काफी समय पूर्व मतदाता बनने के लिए फार्म जमा कर दिया था। अब तक वोटर आईडी नहीं बनी। बहुत देर से चक्कर काट रही हूं, लेकिन कोई बता नहीं रहा आईडी कब, कहां मिलेगी।
- सतवंती, कांवली रोड
मैं अपने बेटे का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने और वोटर आईडी बनवाने के लिए आई थी। यहां घंटों इंतजार के बाद अब अफसर कह रहे हैं कि नए मतदाता पहचान पत्र नहीं बनाए जाएंगे।
- अवतार कौर
इनका क्या कहना है
निर्वाचन आयोग ने नए मतदाता बनाने के लिए सिर्फ दो दिन का समय दिया था। इसके बावजूद जिले में यह अवधि दस दिन तक बढ़ाई गई। मतदान केंद्रों और फिर घर-घर जाकर मतदाता पहचान पत्र बनवाए गए। इसके बावजूद अगर लोगों ने लाभ नहीं लिया तो अब क्या किया जा सकता है।
- बीवीआरसी पुरुषोत्तम, जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी