फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vote for smart city dehradun.

इंतजार किसका? आप बताइये कैसा हो स्मार्ट दून

Fri, 04 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 04 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
vote for smart city dehradun.

स्मार्ट दून सिटी के मामले में राजधानी के सभी वर्गों के लोग अपनी राय रख रहे हैं। लोगों की इसी राय के आधार पर ही दून का नया स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट तैयार होना है। अमर उजाला की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर लोगों को स्मार्ट सिटी के संबंध में वोटिंग करने के लिए प्रेरित कर रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम ने डीबीआईटी, विहाइव कॉलेज, बीएफआईटी और नेहरू कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को इस संबंध में जागरूक किया।

चार जोन में बंटा शहर
उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत शहर को चार अलग-अलग जोन में बांटा गया है। लोग इन चार जोन में से किसी एक में रेट्रोफिटिंग का विकल्प चुन सकते हैं। इसके अलावा पांचवें विकल्प के तौर पर ग्रीन फील्ड में स्मार्ट सिटी और जोन की रेट्रोफिटिंग चुन सकते हैं। छठा और अंतिम विकल्प रि डेवलपमेंट का है।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों की राय ली जा रही है। एक लाख से ज्यादा लोग अपनी राय देकर स्मार्ट सिटी का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान से जुड़ने का मौका
स्मार्ट दून के अभियान में आप भी जुड़कर अपनी राय और वोट दे सकते हैं। अमर उजाला इसके लिए मंच उपलब्ध करा रहा है। किसी भी तरह की समस्या या जानकारी के लिए 9639304000 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप अपने संस्थान में स्मार्ट दून को लेकर कोई कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं तो अमर उजाला इसमें आपकी मदद करेगा। कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार में पूरा सहयोग किया जाएगा।

कॉलेज, दफ्तर और रेजीडेंशियल सोसाइटी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर स्मार्ट सिटी के संबंध में अपनी सामूहिक राय भी दे सकते हैं। किसी भी तरह की जानकारी के लिए 9639304000, 8392931298, 8445679865, 7088689556, 9719099307 और 9557361592 पर संपर्क किया जा सकता है।

इनमें से चुनना होगा एक विकल्प
जोन एक
5722 एकड़, सहारनपुर रोड और हरिद्वार रोड के बीच में रेलवे स्टेशन, रेसकोर्स, विधान सभा, डिफेंस कालोनी, केदारपुरम, मोथरोवाला, अजबपुर, कारगी, ब्राह्मणवाला, बंजारावाला, आईएसबीटी के नजदीक के क्षेत्र।

जोन दो
4409 एकड़, हरिद्वार रोड से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड, कैनाल रोड, सहस्रधारा रोड और रिंग रोड के बीच का पूरा क्षेत्र, डालनवाला, नेहरू कालोनी, जोगीवाला, धर्मपुर, केवल विहार, एस्लेहॉल, करनपुर, ईसी रोड, रायपुर और सुभाष रोड के नजदीक के क्षेत्र।

जोन तीन
3433 एकड़, राजपुर रोड, डाइवर्जन रोड, सप्लाई रोड, बिंदाल नदी और चकराता रोड के बीच का क्षेत्र जिसमें डोबालवाला, कालीदास रोड, दिलाराम बाजार, जाखन, कोलागढ़ रोड, किशनगर चौक के समीप का क्षेत्र शामिल है।

जोन चार
3788 एकड़, टी स्टेट का 350 एकड़, चकराता रोड, सहारनुपर रोड और शिमला बाईपास रोड के बीच का क्षेत्र जिसमें घंटाघर, पलटन बाजार, खुड़बुड़ा, झंडा साहिब, लक्ष्मण रोड, इंदिरापुरम, जीएमएस रोड, मोहित नगर, बसंत विहार, राजेंद्र नगर, विजय पार्क, र्साइं लोक , माजरा आदि।


ग्रीन फील्ड और रेट्रोफिटिंग जोन चार में ही टी एस्टेट का 350 एकड़ क्षेत्र में ग्रीन फील्ड डेवलपमेंट का विकल्प भी दिया गया है। इसका मतलब है कि इस क्षेत्र में नया शहर भी बसाया जाएगा। ग्रीन फील्ड के विकास के साथ ही पहले के चार विकल्पों में से एक का चयन भी करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed