फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vote for modi by e-poll

मोदी के लिए हो रही है वोट की बुकिंग

Thu, 10 Apr 2014 11:21 AM IST
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Apr 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
vote for modi by e-poll

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का हाईटेक तरीका तो अपनाया ही जा रहा है, आम जनता की राय जानने को ई-पोल का भी सहारा लिया जा रहा है। इसमें बाजी मारी है भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने।

विज्ञापन


ई-पोल के माध्यम से पार्टी समेत उसके प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के लिए वोट बुकिंग हो रही है।
ई-पोल की पूरी प्रक्रिया की जानकारी वाट्स एप के जरिए एक संदेश के माध्यम से फैलाई जा रही है।

फोन स्वत: कट जाएगा

यह संदेश है ‘एक घंटी मोदी के लिए’। 022 कोड से शुरू होने वाले मुंबई के इस नंबर को डायल करने के बाद बैलेंस नहीं कटेगा। फोन की घंटी सुनाई देगी और फोन स्वत: कट जाएगा। इसके बाद आपके मोबाइल फोन पर मैसेज आएगा कि ई-पोल के मध्यम से आपका वोट भारतीय जनता पार्टी/नरेंद्र मोदी के लिए हो चुका है।

विज्ञापन


अकेले दून की बात करें तो वाट्स एप का प्रयोग करने वालों की संख्या हजारों में है। पार्टी कार्यकर्ताओं, सदस्यों की तरफ से वाट्स एप पर ग्रुप बनाकर भी इस संदेश को प्रसारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सदस्य विमल कहते हैं कि इस प्रक्रिया के जरिए कम-से-कम पार्टी और पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के प्रति आम मतदाताओं, जिनमें युवाओं की संख्या काफी है, का मत जानने का मौका मिल रहा है।

पता तो नतीजे के बाद ही
अलबत्ता, वाट्स एप के कई प्रयोगकर्ता यह भी मानते हैं कि कई लोग केवल संदेश की प्रामाणिकता जानने के लिए इस सेवा का प्रयोग करके देखेंगे। बाद में वह वोट किसे देते हैं, यह उनके तात्कालिक निर्णय पर निर्भर करेगा।


एक स्थानीय प्रबंधन संस्थान में एमबीए के छात्र संकेत गर्ग भी यही बात दोहराते हैं। उनके अनुसार वास्तविक वोट किस प्रत्याशी के पक्ष में जाते हैं, इसका पता तो नतीजे के बाद ही चलेगा। अलबत्ता, वह यह भी मानते हैं कि इस तरह की प्रक्रिया से मतदाताओं के रुझान का एक रफ पता तो चलता ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed