फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vote counting in Uttarakhand

उत्तराखंड में इस समय शुरु होगी वोटों की काउंटिंग, जानें कहां-कहां होगी मतगणना

Tue, 07 Mar 2017 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Mar 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
vote counting in Uttarakhand
- फोटो : demo pic

उत्तराखंड की सत्ता पर कौन सा दल काबिज होगा, इसका खुलासा 11 मार्च को दोपहर 12 तक हो जाएगा। मतगणना के पहले चक्र के रुझान नौ से साढ़े नौ बजे के बीच आएगा। सुबह आठ बजे से मतगणना आरंभ होगी और पोस्टल बैलेट की गिनती के आधे घंटे बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी। निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तैयारियां तकरीबन पूरी कर ली हैं। राज्य में 15 मतगणना स्थल बनाए गए हैं, जिनमें 864 टेबल पर मतगणना का काम होगा।

विज्ञापन

सोमवार को निर्वाचन आयोग के निदेशक (तकनीक) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय और सभी निर्वाचन अधिकारियों को आईटी एप्लीकेशन के इस्तेमाल की जानकारी दी। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास के मुताबिक, ईवीएम का मैनुअल डाटा तैयार होगा और उसे कंप्यूटर में फीड किया जाएगा। काउंटिंग सुपरवाइजर और दलों के एजेंट की पूर्ण तसल्ली के बाद वोटों की गिनती फाइनल मानी जाएगी। 
विज्ञापन


20 से 25 मिनट के होगा एक राउंड
मतगणना का एक चक्र 20 से 25 मिनट का होगा। 15 मतगणना केंद्र पर कुल 864 टेबल इस्तेमाल होंगी। कोटद्वार विस में सबसे कम सात टेबल होंगी। प्रत्येक टेबल पर ईवीएम से बूथवार मतों की गिनती होगी। प्रत्याशियों की संख्या के हिसाब से मतगणना की समय-सीमा तय हो सकेगी। जिस सीट पर कम प्रत्याशी होंगे, वहां परिणाम अपेक्षाकृत जल्दी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ईवीएम में अधिकतम 1500 वोट
सीलबंद ईवीएम को काउंटिंग सुपरवाइजर और पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में खोला जाएगा। जिसके रिजल्ट सेक्शन में एक बार बटन दबाने के बाद स्क्रीन पर प्रत्याशी वार वोटों की गिनती होगी। 

ये होंगे मतगणना केंद्र

vote counting in Uttarakhand

जनपद- मतगणना केंद्र
उत्तरकाशी- राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज भवन
चमोली- राजकीय बालिक इंटर कॉलेज भवन, गोपेश्वर(कुंड)
रूद्रप्रयाग- बहुउद्देश्यीय क्रीडा भवन, अगस्तमुनि
टिहरी गढ़वाल- राजकीय आईटीआई भवन
देहरादून- महराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज भवन रायपुर, देहरादून
हरिद्वार- (1) कलेक्ट्रेट भवन, रोशनाबाद,(2) विकास भवन, रोशनाबाद
पौड़ी- राजकीय इंटर कॉलेज भवन
पिथौरागढ़- राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय भवन
बागेश्वर- कुमाऊं केसरी पं. बद्रीदत्त पांडेय, राजकीय पीजी कॉलेज
चंपावत- (1)वनपंचायत हाल(2) रैन बसेरा हॉल
नैनीताल- एमबीपीजी कॉलेज भवन, हल्द्वानी
ऊधम सिंह- न्यू मंडी समिति बगवाड़ा, रूद्रप्रुर
 
कर्णप्रयाग में नौ को अवकाश
कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में मतदान वाले दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास ने बताया कि आयोग ने इस संबंध आदेश जारी कर दिए हैं।
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed