फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vote by postal ballot in uttarakhand.

उत्तराखंड: पोस्टल बैलेट से मतदान आज, फौजियों के वोट भी पहुंचेंगे

Mon, 06 Feb 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 06 Feb 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
vote by postal ballot in uttarakhand.
पोस्टल बैलट से कर्मचारी डालेंगे वोट

विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी सोमवार से पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान करेंगे, लेकिन रविवार शाम तक भी बीएलओ के पास पर्चियां नहीं पहुंच पाई थीं। पोस्टल बैलेट से एक दिन पहले राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने तरीकों से वोटर लिस्ट की भाग संख्या और क्रमांक बताकर चुनाव प्रचार किया।

विज्ञापन


रविवार को पार्टियों ने घर-घर जाकर चुनाव ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों से वोट की अपील की। उन्होंने पोस्टल बैलेट के लिए कर्मचारियों को उनकी विधानसभा सहित भाग संख्या, क्रमांक आदि बताए। चुनाव ड्यूटी वाले कर्मचारियों की ट्रेनिंग सोमवार से है।
विज्ञापन


बीएलओ को शनिवार या रविवार तक कर्मचारियों के पास पर्चियां पहुंचा देनी चाहिए थी। जबकि रविवार तक खुद बीएलओ के पास ही पर्चियां नहीं पहुंची।

कर्मचारियों के वोटों के लिए पार्टियां जुटीं

vote by postal ballot in uttarakhand.
वोट

उधर, राजनीतिक पार्टियों ने घर-घर जाकर न सिर्फ लोगों का रुझान जाना, बल्कि वोट डालने के लिए कर्मचारियों को भाग संख्या, क्रमांक भी बताए।

कर्मचारियों के वोट हासिल करने के लिए पार्टियां रविवार देर शाम तक जुटी रहीं। सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में ट्रेनिंग के बाद सभी विधानसभा की मतपेटी में कर्मचारियों के वोट पड़ेंगे।

यह पेटी संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर की कस्टडी में रहेगी। नोडल अधिकारी (ट्रेनिंग) वीर सिंह बुदियाल ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान ही कर्मचारियों को पर्चियां दे दी जाएंगी। डीएम रविनाथ रमन ने बताया कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के पास पर्चियां पहुंच गई हैं। सोमवार से पर्चियां बंटनी शुरू हो जाएंगी।  

फौजियों के 9859 पोस्टल बैलेट 

vote by postal ballot in uttarakhand.
फौजी - फोटो : PTI

कर्मचारियों की वोटिंग के साथ विधानसभावार फौजियों के 9859 वोट भी पहुंचने शुरू हो जाएंगे। एसडीएम सदर विनीत कुमार ने बताया कि सोमवार को पहला वोट पड़ेगा। चुनाव ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों को फार्म 12 पहले ही दिया जा चुका है। इसके बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले पोस्टल बैलेट संबंधित सीट की मत पेटी में जमा किए जाएंगे।

कहां से कितने पहुंचेंगे पोस्टल बैलेट
चकराता- 263, विकासनगर- 593, सहसपुर- 1495, रायपुर-997, राजपुर- 274, कैंट- 773 
मसूरी- 2101, डोईवाला- 1267, ऋषिकेश- 946

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed