फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   visitors entry closed in uttarakhand secretariat.

आम जनता के लिए एक दिन सचिवालय का गेट बंद

Wed, 24 Feb 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Feb 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
visitors entry closed in uttarakhand secretariat.

सचिवालय में मंगलवार के दिन को शासकीय कार्य के लिए रिजर्व कर दिया गया है। ऐसे आदेश हालांकि पूर्व की सरकारें व मुख्य सचिव रहे अफसर भी जारी करते रहे हैं, लेकिन बुधवार को मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने एक बार फिर आदेश जारी किया कि मंगलवार को कोई मुलाकाती सचिवालय में प्रवेश नहीं करेगा। इस दिन केवल शासकीय कार्यों का निस्तारण होगा।

विज्ञापन


शासकीय कार्यों में तेजी लाने व लंबित प्रकरणों के जल्द निस्तारण के लिए हर सप्ताह के मंगलवार को सचिवालय में केवल शासकीय कार्य के लिए रिजर्व कर दिया गया है। इस दिन किसी भी व्यक्ति की किसी अफसर आदि से मुलाकात प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन


सचिवालय में विभागीय अधिकारियों द्वारा मंगलवार (कार्यदिवस) को कोई बैठक भी आयोजित नहीं की जाएगी और इन दिन आगंतुकों के पास भी जारी नहीं होंगे। इस तरह बाहरी व्यक्तियों का मंगलवार को सचिवालय में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपात स्थिति में ही एंट्री
मुख्य सचिव ने बताया कि केवल तात्कालिक, आपात स्थितियों में ही मुलाकात और बैठक आयोजित की जा सकेगी। हालांकि इस तरह के आदेश सीएस सुभाष कुमार के समय भी जारी हुए थे, लेकिन लागू नहीं हो सके थे। मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने पिछली सचिव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया।

अब देखना यह है कि इस आदेश का हश्र भी पूर्व के आदेशों जैसा होता है या ऐसी व्यवस्था बनेगी। हालांकि मुख्य सचिव इस आदेश की पूरी पालना को लेकर आश्वस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed