फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   virasat festival in dehradun

प्यारी सूरतिया, बिन देखे नहीं चैन...

Fri, 01 Nov 2013 03:40 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Nov 2013 03:40 PM IST
विज्ञापन
virasat festival in dehradun
विरासत महोत्सव की बृहस्पतिवार की शाम एक बार फिर सुनसान सी रही। ठंड के कारण कलाकारों की मीठी प्रस्तुति के बावजूद पंडाल में मुश्किल से दर्शक बैठे रह सके। हालांकि इसके बावजूद विरासत में तीन कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन


नृत्य हारुल की धूम
अंबेडकर ग्राउंड कौलागढ़ में बृहस्पतिवार को ठंड का असर साफ दिखाई दिया। पंडाल खाली-खाली दिखा और स्टॉलों में भीड़ कम रही। मगर फिर भी शाम सवा 7 बजे कार्यक्रम की शुरुआत जौनसारी लोक नृत्य हारुल के साथ हुई। इसके बाद शास्त्रीय गायिका सुनंदा शर्मा ने श्याम दास की प्यारी सूरतिया, बिन देखे नहीं चैन..., मतवारे तोरे नैन...आदि का गायन कर स्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने बनारसी ठुमरी, पंजाबी टब्बा की भी प्रस्तुति दी। शाम का अंतिम कार्यक्रम में सितार वादिका मंजू नंदन मेहता ने सितार से सुरीली धुनें निकालकर कार्यक्रम को शानदार बना दिया।
विज्ञापन


फिर दर्शकों से हुआ छलावा
विरासत जैसे-जैसे अपने समापन की ओर पहुंच रहा है, वैसे-वैसे कलाकार भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिस कारण दर्शकों को निराश होना पड़ रहा है। विरासत की चौदहवीं शाम वहादत रमीज और हुसनैन जावेद का सूफी गायन का कार्यक्रम था। सूफी गायन सुनने के लिए दर्शक भी तय समय पर पंडाल में पहुंच चुके थे, लेकिन अंतिम समय में आयोजकों ने गायकों के न आने की बात कहकर दर्शकों के साथ फिर छलावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरासत के स्टॉल में पॉलीथीन
उत्तराखंड में सरकार ने पॉलीथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन शायद विरासत का आयोजन कराने वालों को यह मालूम नहीं। तभी तो विरासत में लगे स्टॉलों में पॉलीथीन का जमकर प्रयोग किया जा रहा है। लोगों को पॉलीथीन में सामान रखकर दिया जा रहा है। खुलेआम पॉलीथीन का धड़ल्ले से प्रयोग किए जाने के बावजूद अभी तक अधिकारियों की नजर यहां नहीं पड़ सकी है। हालत यह है कि पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी बृहस्पतिवार की शाम पॉलीथीन में सामान खरीदकर विरासत में टहलते दिखाई दिए।


विरासत साधना के बच्चे हुए सम्मानित
विरासत के दौरान बृहस्पतिवार को विरासत साधना कार्यक्रम में शामिल 6 बच्चों को सम्मानित किया गया। गायन में विहान भटनागर व श्याम भार्गव को सम्मानित किया गया। वादन में वृंदा वर्मा को सितार और स्मृति जैन को संतूर वादन के लिए सम्मानित किया गया। नृत्य के लिए आरुषि और ज्योत्सना रावत को सम्मान मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed