फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   virasat fest in dehradun.

खलंगा हैरिटेज वॉक से विरासत का आगाज

Mon, 30 Nov 2015 12:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Nov 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
virasat fest in dehradun.

खलंगा स्मारक से हैरिटेज वॉक की शुरूआत के साथ विरासत उत्सव का शुभारंभ हो गया।

विज्ञापन


रविवार को कार्यक्रम का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, रीच के चैयरमैन एके वाहल, ओएनजीसी अधिकारी आरके सिंह व कश्मीर से आए लोक कलाकार पंडित भजन सोपोरी ने किया। रात आठ बजे गोरखाली संस्कृति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के एडीजी अशोक कुमार ने कहा कि देश की संस्कृति विविधता और बहुलता का सम्मान करती है। हम एकता को स्वीकार करते हैं, एकरूपता को नहीं। विविधता देश को सांस्कृतिक तौर पर समृद्ध करती है। लोक संस्कृति आम जन की तहजीब है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोक संस्कृतियों के समन्वय से देश संपन्न होता है। हमारे देश की लोक संस्कृति अत्यंत विराट है। यह भारत को गहराई से जोड़ने का काम करती है। विरासत के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कुमार ने कहा कि 13 दिसंबर तक चलने वाले उत्सव का लोग आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी ने कहा कि विरासत का आयोजन दूनवासियों को लाभ पहुंचाएगा। उत्सव कलाकारों-दस्तकारों, कारीगरों व ग्रामीण उद्यमियों को फायदा प्रदान करेगा। देश विदेश के कलाकार सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करते, बल्कि ज्ञान भी प्रदान करते हैं।

रीच के चेयरमैन एके वाहल व प्रोग्राम डायरेक्टर लोकेश ओहरी ने कहा कि विरासत दूनवासियों को अनूठा अनुभव कराएगा। इस मौके पर एडीजी की धर्मपत्नी श्रीमती अशोक कुमार, विरासत पदाधिकारी राजश्री जोशी, विजय श्री जोशी, प्रियंवंदा अय्यर, अनुभव गुप्ता समेत बड़ी संख्या में जनसमुदाय शामिल था।

गोरखाली संस्कृति के हुए दर्शन

रविवार शाम को गुरांस सांस्कृतिक कला केंद्र द्वारा विरासत ग्राम (डा. बीआर अंबेडकर स्टेडियम) में गोरखाली समाज की उपसंस्कृतियों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं। सोरठी नृत्य व झामरे नृत्य ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोरठी नृत्य क्षेत्री एवं गुरुंग समुदाय से जुड़ा है। प्रभा शाह व पीएस गुरुंग केनिर्देशन में कलाकारों ने प्रतिभा दिखाई।

पंडित सोपोरी ने मोह लिया मन
विरासत के सांयकालीन कार्यक्रम में कश्मीर से आए सरोद वादक पंडित भजन सोपोरी ने अद्भुत ढंग से कार्यक्रम की प्रस्तुति कर लोगों को नया अनुभव कराया। वह कश्मीरी के सूफियाना घराने से ताल्लुक रखते हैं। छह पीढ़ियों से इनका परिवार संतूर वादन से जुड़ा है।

खलंगा स्मारक में हुआ हैरीटेज वॉक का आयोजन
रविवार को विरासत के तय कार्यक्रम के तहत सहस्त्रधारा स्थित खलंगा स्मारक में प्रात: सात बजे खलंगा हैरिटेज वॉक का आयोजन हुआ। इसमें युवाओं-छात्राओं ने शिरकत की। इसका आयोजन सरगम मेहरा द्वारा किया गया था।


29 नवंबर 1814 को ब्रिटिश सेना ने खलंगा किले में प्रवेश किया था। इस दिन उन्होंने जल आपूर्ति ठप कर दी थी। रविवार को आयोजित वॉक में शहीद गोरखा वीरों का स्मरण किया गया। इसमें 70 लोगों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed