फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vip seats nainital

इस लोकसभा सीट पर हर बार हारी है भाजपा

Mon, 31 Mar 2014 03:34 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 31 Mar 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
vip seats nainital

प्रत्याशी चयन में पहाड़ और मैदान की खाई के बीच पैदा होने वाला असंतोष संभाल पाने में नाकामी ने नैनीताल संसदीय सीट पर भाजपा को हर बार हराया है।

विज्ञापन


चुनावों में भाजपा प्रत्याशी की हुई दुर्गती
यह सीट सिर्फ 6 साल भाजपा के पास रही और बाकी चुनावों में पार्टी प्रत्याशी की दुर्गत ही हुई है। वर्ष 1984 से चुनाव लड़ रही बीजेपी को 1991 से 1996 और 1998 से 1999 तक ही सीट मिल पाई।
विज्ञापन


इन 6 सालों तक ‘रामलहर’ भी पार्टी बहेड़ी और रामनगर विधानसभा सीट की बदौलत चला सकी। नए परिसीमन के बाद 2009 में बहेड़ी के पीलीभीत और रामनगर विधानसभा सीट के पौड़ी संसदीय क्षेत्र में मिल जाने से भाजपा के नैनीताल से ये दो बड़े गढ़ ‘ध्वस्त’ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब केवल पर्वतीय वोटों के सहारे भगवा साथ लेकर चल रही पार्टी के सामने मैदानी वोटों को कवर करना एक बार फिर से पहाड़ चढ़ने की तरह बन गया है।

नैनीताल संसदीय सीट में इस समय 9 विधानसभा सीटें ऊधमसिंह नगर और 6 सीटें नैनीताल जिले में हैं। रामनगर विस सीट के वोट पौड़ी में मिलने के बाद 5 सीटें बचती हैं। इनमें दो सीटों में भाजपा, एक में निर्दलीय और दो में कांग्रेस विधायक हैं।

नैनीताल में मुरझाया कमल

नैनीताल, भीमताल और कालाढूंगी विस सीट में पर्वतीय मतदाताओं की संख्या बेहतर रहने की वजह से भाजपा इन तीनों सीटों में बेहतर बढ़त बनाती आई लेकिन मैदान में उतरते ही ‘कमल’ मुरझा जाता है।

हल्द्वानी विस सीट में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक होने और लालकुआं में तराई के वोटर ज्यादा रहने की वजह से भगवा साथ लेकर चल रहा प्रत्याशी हर बार करीब 50 हजार वोटों की लीड से हारा है।
 
ऊधमसिंह नगर जिले में भाजपा के 5 विधायक हैं, लेकिन प्रत्याशी चयन में पहाड़-मैदान के बीच बराबर संतुलन नहीं रख पाने की वजह से ऊधमसिंह नगर में पार्टी की स्थिति खराब है।

अपनों के असंतोष ने हराया
खटीमा के पर्वतीय वोटरों को छोड़ दें तो रुद्रपुर बाजपुर, काशीपुर, जसपुर, किच्छा, शांतिपुरी, गूलरभोज, सितारगंज, हरिपुरा जैसे बड़े क्षेत्रों में पार्टी को अपनों के असंतोष ने ही हराया है और इस लड़ाई के बीच बाजी कांग्रेस मारती आई है।


इस बार कांग्रेस ने हल्द्वानी में दमुवाढूंगा गांव को नगर निगम में शामिल करने और लालकुआं को नगरपालिका बनाने का नया दांव खेलकर भाजपा के भगत सिंह कोश्यारी के लिए इन दो विस सीटों में उलझन खड़ी कर दी है।

क्योंकि पार्टी का यहां बचाखुचा वोटर भी अब कांग्रेस के पाले में जाने के आसार तेज हो गए हैं। तराई में प्रत्याशी चयन को लेकर कुछ विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी भाजपा को झेलनी पड़ रही है।

यह नाराजगी अगर जल्द दूर नहीं हुई तो तराई का वोट बैंक पार्टी के हाथ से चला जाएगा यह भी तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed