{"_id":"ec5a21ffc3b32d8be579c846b351e834","slug":"vip-cars-broke-the-rules-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIP की मेजबानी में व्यवस्थाएं चौपट,नियम दरकिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIP की मेजबानी में व्यवस्थाएं चौपट,नियम दरकिनार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में द ग्रेट खली रिटनर्स शो पर पहले वीआईपी को पहुंचाने के चक्कर में पांच किलोमीटर तक जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था बनाने की जगह वीआईपी को शो तक पहुंचाने में पूरी ताकत झोंक दी।
विज्ञापन
ट्रैफिक प्लान के संबंध में आयोजन से पहले कई बैठकों में तय ड्रिल वीआईपी के फेर में पूरी तरह ध्वस्त हो गई। यही हालत स्टेडियम के अंदर बाहर व्यवस्था बनाने में लगे पुलिस, प्रशासन और आयोजक वीवीआईपी की मेजबानी में जुटे रहे, जबकि जेब से हजारों खर्च कर शो देखने आए और दूसरे मेहमानों को आरक्षित सीटों तक पहुंचाने की किसी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन
पुलिस और जिला प्रशासन तीन दिन से आयोजन में उमड़ने वाले दर्शकों की भीड़ को समय से पहुंचाने के लिए ट्रैफिक और तमाम व्यवस्थाओं की प्लानिंग तो करता रहा, लेकिन मौके पर सारी प्लानिंग वीआईपी की खातिरदारी के चक्कर में चौपट हो गई। तीन बजे से ही स्टेडियम में जाने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटने लगी।
विज्ञापन
रेसलिंग एरिना से पांच किलोमीटर पहले सड़क के साइड में वाहनों की पार्किंग करवाने की वजह से गाड़ियां रेंगती रही। इसके बाद जब वीआईपी गाड़ियों का आगमन शुरू हुआ तो आम जनता को रोक कर उन्हें स्टेडियम पर पहले पहुंचाने में लगी पुलिस ने सारी व्यवस्था बिगाड़ दी।
लोग घंटों जाम में फंसे रहे, जबकि हूटर बजाती वीआईपी गाड़ियां पुलिस की लापरवाही से नियमों का उल्लंघन करती रही। इन वाहनों के ओवरटेक की वजह से सड़क दुर्घटना का डर बना रहा।
स्टेडियम में प्रवेश को पड़ा जूझना
जाम से निकल कर किसी तरह स्टेडियम तक पहुंचे दर्शकों के लिए अंदर प्रवेश पाना आसान नहीं रहा। गेट पर न तो एंट्री के लिए पर्याप्त इंतजाम थे न ही अंदर व्यवस्था दुरुस्त थी।
प्रवेश द्वार पर अपने एंट्री टिकट दिखाने के बावजूद कोई भी इनक्लोजर तक बताने को तैयार नहीं था। दर्शकों को अपने इनक्लोजर तक पहुंचने में खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
हजारों रुपये खर्च कर मैच देखने पहुंचे दर्शकों ने वहां हंगामा भी किया कि इतना पैसा खर्च करने के बावजूद कोई व्यवस्था नहीं है कि उनकी आरक्षित सीट कहां है।