फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   violence-hit Manipur Doon student Ishita Saxena stuck administration swung into action after pleading with Cm

Uttarakhand: हिंसाग्रस्त मणिपुर में फंसी दून की छात्रा, सीएम धामी से लगाई मदद की गुहार, आज लौट सकती है घर

Sun, 07 May 2023 03:24 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 07 May 2023 03:24 PM IST
सार

बीते कई दिनों से पूरे मणिपुर में हिंसा भड़की हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में राजधानी इंफाल शामिल है। देहरादून की इशिता सक्सेना ने बताया कि उनके साथ पढ़ने वाले अन्य राज्यों के छात्र धीरे-धीरे इंफाल छोड़ रहे हैं। इशिता के साथ अब कुछ चंद छात्र ही बचे हुए हैं। इशिता ने सीएम धामी को ई-मेल कर खुद को निकालने की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन
violence-hit Manipur Doon student Ishita Saxena stuck administration swung into action after pleading with Cm
मणिपुर में फंसी दून की छात्रा इशिता सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर में फंसी दून की छात्रा रविवार शाम तक घर पहुंच सकती है। छात्रा ने खुद को वहां से निकालने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ई-मेल कर गुहार लगाई थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और छात्रा के लिए हवाई जहाज का टिकट बुक कराया है।

विज्ञापन

देहरादून की इशिता सक्सेना सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। इशिता के पिता देहरादून में जनरेटर पार्ट्स का बिजनेस करते हैं। बीते कई दिनों से पूरे मणिपुर में हिंसा भड़की हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में राजधानी इंफाल शामिल है। इशिता सक्सेना ने बताया कि कई दिनों से यहां लगातार गोली और बम बारी हो रही है। दिनभर आग लगने की खबरें आ रही हैं। उन्हें कई दिनों से अंधेरे में ही रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


हवाई टिकट बुक कराया 

शुक्रवार तक खाने पीने की समस्या भी हो रही थी, लेकिन शनिवार को खाने पीने की व्यवस्था ठीक कर दी गई है। इशिता ने बताया कि उनके साथ पढ़ने वाले अन्य राज्यों के छात्र भी धीरे-धीरे कर इंफाल छोड़ रहे हैं। इशिता के साथ अब कुछ चंद छात्र ही बचे हुए हैं। इशिता ने शनिवार को मुख्यमंत्री को ई-मेल कर खुद को निकालने की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से इशिता को इंफाल से निकालने का प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस पर आने वाले खर्च को राज्य सरकार ही वहन करेगी। इशिता ने बताया कि शाम के वक्त उन्हें खबर मिली है कि उनके लिए रविवार को इंफाल से दिल्ली का हवाई टिकट बुक करा दिया गया है।

ये भी पढ़ें..Uttarakhand: घर के आंगन में खेल रहे मासूम को परिजनों के बीच से उठा ले गया गुलदार, आबादी से सटे बाग में मिला शव

मेरी डीजीपी मणिपुर से बात हो गई है। उन्होंने इशिता के लिए इंफाल से दिल्ली तक हवाई यात्रा का टिकट कराने की व्यवस्था की है। इशिता को सकुशल बाहर निकाल लेने की बात डीजीपी मणिपुर ने कही है। इशिता रविवार शाम तक देहरादून पहुंच सकती है। - अशोक कुमार, डीजीपी, उत्तराखंड



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed