फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Violence against eight people including former head on charges of assault on a girl

Dehradun News: युवती से मारपीट के आरोप में पूर्व प्रधान समेत आठ लोगों पर बलवा

Tue, 22 Oct 2024 06:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Violence against eight people including former head on charges of assault on a girl
सहसपुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जस्सोवाला के पूर्व प्रधान समेत परिवार के आठ लोगों पर बलवा, मारपीट, छेड़खानी आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि थाने से लेकर डीजीपी तक शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। उल्टा पुलिस ने उनके और परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन




न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में थाना क्षेत्र के जस्सोवाला निवासी एक युवती ने बताया कि एक सितंबर को सुबह 8.50 पर गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार की पत्नी भावना गुरु और उसकी माता श्यामा देवी उनकी माता से गाली-गलौज करने लगी। इसके बाद कुलदीप उर्फ टोनी घर में घुस गया। उसने छेड़खानी की। स्वयं को छुड़ाने का प्रयास किया तो उसने कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद कुलदीप उर्फ टोनी, उसकी माता श्यामो देवी, प्रदीप कुमार की पत्नी भावना गुरु, कुलदीप की पत्नी ज्योत्स्ना उर्फ रेनू, प्रदीप कुमार, उसकी बेटी ईशिका, ईशिता, बेटा युवराज ने एक राय होकर परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने घटना के दिन ही पुलिस को सूचना दी। उसके बाद दो सितंबर को सहसपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन, कुलदीप का भाई पूर्व प्रधान है। राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। बताया कि उन्होंने एसएसपी और डीजीपी को भी शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed