फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Violation of Kovid rules in BJP's campaign ad shoot

भाजपा के प्रचार एड शूट में कोविड नियमों का उल्लंघन

Tue, 18 Jan 2022 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Violation of Kovid rules in BJP's campaign ad shoot
14 मुखर्जी चौक के पास भाजपा के एड शूट के दौरान कोविड नियमों का उल्लंघन करते कलाकार। - फोटो : RISHIKESH
मुखर्जी चौक पर भारतीय जनता पार्टी के प्रचार एड शूट के दौरान कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। सूचना पर पुलिस और एसएसटी टीम मौके पर पहुंची। एसएसटी की तहरीर पर पुलिस ने शूटिंग संचालक के अलावा 49 अज्ञात कलाकारों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुखर्जी चौक पर भारतीय जनता पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए एड की शूटिंग की जा रही थी। इस दौरान कलाकार हाथों में भाजपा के झंडे पकड़ कर लहरा रहे थे। किसी भी कलाकार ने मुंह पर मास्क नहीं पहना था। वहीं सामाजिक दूरी भी नहीं बनाई जा रही थी। शूटिंग के कारण मुखर्जी मार्ग पर जाम लगने से वाहनों का आवागमन भी थम गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एसएसटी टीम मौके पर पहुंची। शूटिंग संचालक शीशमझाड़ी निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने शूटिंग के लिए विधिवत रूप से प्रशासन की अनुमति ली थी। पुलिस ने कोविड नियमों के उल्लंघन पर शूटिंग संचालक और कलाकारों को जमकर फटकार लगाई। ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि एसएसटी की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद कुमार और 49 अज्ञात कलाकारों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अज्ञात कलाकारों की पहचान के लिए सीसीटीवी की फुटेज और स्थानीय लोगों की ओर से बनाई गई वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed