फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers troubled by irregularities in land papers, complain to District Magistrate

Dehradun News: जमीनों के कागजात की गड़बड़ी से परेशान ग्रामीण, जिलाधिकारी सेे शिकायत

Tue, 13 Aug 2024 02:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by irregularities in land papers, complain to District Magistrate

विज्ञापन
- ग्राम मिसराज पट्टी का मामला : खसरा-खतौनी में गड़बड़ी से कहीं जमीन तो कब्जा कहीं



सहसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मिसराज पट्टी के ग्रामीण अपनी खेती की जमीन, घर मकान व ग्राम पंचायतों की जमीनों को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। बंदोबस्त की गड़बड़ियों से परेशान ग्रामीण अपने कागजात लेकर आए दिन तहसील विकासनगर के चक्कर काट रहे हैं। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ सोमवार को इन दस्तावेजी गलतियों के समाधान के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई।



जिलाधिकारी को भेजी शिकायत में ग्राम प्रधान दीवान सिंह पुंडीर ने कहा है कि गांव में मौजूद कृषि, आवासीय व ग्राम पंचायत की जमीनों को लेकर ग्रामीण भारी असमंजस और समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में हुई बंदोबस्ती के दौरान अधिकतर जमीनों के दस्तावेजों में भारी खामियां की गईं जिससे ग्रामीण मुसीबत में आ गए हैं। आज के समय में स्थिति यह है कि ग्रामीणों की जमीन दस्तावेजों में किन्हीं दूसरे स्थानों पर स्थित है और उनके पुराने जमाने से चले आ रहे कब्जे दूसरी भूमियों पर हैं।
विज्ञापन


ग्राम समाज की जमीनों की भी यही स्थिति



प्रधान ने शिकायत में कहा कि ग्राम समाज की जमीनों की भी यही स्थिति है। उन पर भी लगातार खरीदार कब्जे कर रहे हैं। भूमि रिकॉर्ड की कमियों का लाभ भूमाफिया भी उठा रहे हैं। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। प्रधान ने जिलाधिकारी से पूरे गांव के जमीन संबंधी कागजात की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने भूमाफिया से कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए सरकारी अधिवक्ता भी ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराने की मांग की है। शिकायत करने वालों में संदीप, भगवान सिंह, अरविंद नेगी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed