{"_id":"572b92594f1c1b0d745cd15a","slug":"villagers-told-water-problem-to-cgm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संकट से परेशान ग्रामीणों ने सीजीएम से रोया दुखड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संकट से परेशान ग्रामीणों ने सीजीएम से रोया दुखड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के निर्देश पर जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत जल संकट झेल रहे आशारोड़ी, चंद्रबनी खालसा, मोहब्बेवाला, भारूवाला ग्रांट, क्लेमेंटटाउन में सुबह सात बजे पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल संबंधी परेशानियां बताई। सीजीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द क्षेत्र के लिए नया ट्यूबवेल लगाया जाएगा।
मुआयना करने पहुंची टीम
बृहस्पतिवार को जल संस्थान के अधिकारियों ने गंभीर जल संकट झेल रहे मोहब्बेवाला और सटे गांवों का मौका मुआयना किया। सांसद प्रतिनिधि और भाजपा नेता महेश पांडे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि मोहब्बेवाला का ट्यूबवेल 1976 में लगा था।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरा ट्यूबवेल 1984 में लगा। लेकिन आबादी का दबाव लगातार बढ़ने से जलापूर्ति की समस्या गंभीर हो गई है। इसके लिए जल संस्थान को नए सिरे से इंतजाम करने होंगे। ग्रामीणों ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर वृहद योजना बनाने की मांग की।
विज्ञापन
इस पर मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में नया ट्यूबवेल स्थापित कराया जाएगा। क्षेत्रवासियों की जल संबंधी परेशानी को हर हाल में दूर किया जाएगा। मौके पर जितेंद्र रावत, विनोद जुयाल, सुधीर थापा, वीरेंद्र सजवाण, पावेल ममर्गाइं, राजू वोरा, त्रिभुवन जोशी, मोहन जोशी, पुष्पा गुरुंग, गोविंद रावत आदि मौजूद थे।