फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers put serious charges against contractor in road construction

सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 30 Apr 2017 03:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 30 Apr 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
Villagers put serious charges against contractor in road construction
धन - फोटो : file photo

क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने मोहनखाल-थाला-ताली कंसारी मोटर मार्ग के निर्माण में ठेकेदार की ओर से लापरवाही और मनमानी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क निर्माण कार्य में देरी की गई तो आंदोलन शुरु कर दिया जाएगा। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भी भेजा है। 
विज्ञापन


ताली कंसारी गांव के ग्रामीण आज भी अपने गंतब्य तक जाने के लिए करीब साढ़े तीन किलोमीटर की दूरी पैदल नापते हैं। स्थानीय ग्रामीणों के आंदोलन के बाद वर्ष 2009 में करीब साढ़े सात किमी सड़क को स्वीकृति मिली। पोखरी के पीएमजीएसवाई डिवीजन को सड़क निर्माण के लिए तीन करोड़ 94 लाख की धनराशि भी स्वीकृत हुई। अब ठेकेदार की ओर से थाला गांव तक सड़क की भूमि कटिंग के बाद निर्माण कार्य में हीला-हवाली की जा रही है। कार्य की सुस्त रफ्तार के कारण ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राजी देवी, वसुदेव, राकेश सिंह, रेनू देवी, रुक्मणी, फूलदेई, विमला, जयंती, मुकेश लाल और चंदन लाल ने शीघ्र सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग उठाई है। साथ ही सड़क पर मोहनखाल से ही डामरीकरण कार्य भी शुरु करने की मांग उठाई है। इधर, पीएमजीएसवाई पोखरी के ईई आरपी सिंह का कहना है कि सड़क के समतलीकरण के लिए कुछ दिन कार्य बंद रहा। अब दोबारा सड़क का निर्माण कार्य शुरु हो गया है। जल्द ही ताली कंसारी गांव तक सड़क पहुंचा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed