{"_id":"6813d5c1986be872fa0b43ba","slug":"villagers-opposed-the-installation-of-mobile-tower-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-679343-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ग्रामीणों ने मोबाइल टावर लगाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ग्रामीणों ने मोबाइल टावर लगाने का किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर पांच रामबाग में रिहायशी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस उन्हें डरा-धमकाकर चौकी ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि टावर लगाने का कार्य रुकवाने के लिए एसडीएम और नगर पालिका अध्यक्ष को दो बार शिकायती पत्र सौंप चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
बृहस्पतिवार को करीब 23 लोग हरबर्टपुर चौकी के बाहर धूप में खड़े थे। उनसे जानकारी लेने पर पता चला कि वे हरबर्टपुर के रामबाग वार्ड के रहने वाले हैं। बताया कि उनके आबादी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। इसके लिए नींव भी खोद दी गई है। लोगों ने बताया कि मोबाइल टावर से निकलने वाली तरंगों से लोग बीमार पड़ेंगे। बच्चों और बूढ़ों के शरीर और मस्तिष्क पर तरंगों का विपरीत प्रभाव पड़ेगा। बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को विरोध कर टावर निर्माण रुकवाया तो पुलिस उन्हें हरबर्टपुर चौकी ले गई। पुलिस टॉवर लगाने वाली कंपनी का पक्ष ले रही है।
विरोध करने वालों में सोमा देवी, शबनम, राजकुमारी, कमलेश, सायरा, सुभाष, ननकू, बबीता, मीर साहब, कलसुम, रानी, तारावती, गुलफसा, गीता, फातिमा, सीमा, अंजू, राधेश्याम, जावेद, शाहिद, विद्या, तौकीर हुसैन, जुनैम आदि शामिल रहे।