फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   villagers open jeep's parts

ग्रामीणों ने जीप के पार्ट्स खोेलकर पहुंचा दिया पहाड़ पर

Wed, 26 Feb 2014 10:31 PM IST
राजा तिवारी/अमर उजाला, गोपेश्वर
राजा तिवारी/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Wed, 26 Feb 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
villagers open jeep's parts

मन में कुछ करने जज्बा हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया ठेली, सरतोली और भतंग्याला के ग्रामीणों ने।

विज्ञापन


उनके गांव तक जाने का रास्ता बीच में खस्ताहाल होने के कारण गांव में वाहन भी नहीं पहुंच पा रहे थे। ऐसे में ग्रामीणों ने वाहन (जीप) के पार्ट्स अलग-अलग कर उसे अपने गांव तक पहुंचाया। अब ग्रामीणों की पांच किमी की पैदल दूरी सिर्फ डेढ़ किमी रह गई है।

अभी तक नहीं बन पाई सड़क
वर्ष 1996 में 20 किमी चमोली-लासी-सरतोली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ। सड़क निर्माण कार्य तो पूर्ण हो गया, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण सड़क वाहनों के चलने लायक नहीं बन पाई।
विज्ञापन


पढ़ें, राहुल बोले, लाएंगे स्वास्थ्य का अधिकार
विज्ञापन
विज्ञापन


अनरगड़ तोक में डेढ़ किमी हिस्सा आपदा के कारण क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है, जिसे लोनिवि अभी तक ठीक नहीं कर पाया। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने अपने गांवों को वाहन सुविधा से जोड़ने का अनोखा तरीका ईजाद किया।

सिस्टम सोया रहा लगन जीत गई
बुधवार को ठेली, सरतोली और भतंग्याला के ग्रामीणों ने जीप के अलग-अलग हिस्से कर अनरगड़ तोक के डेढ़ किमी खस्ताहाल रास्ते से दूसरे छोर तक जीप पहुंचा दी।

पढ़ें, चारधाम यात्रा पर मंडरा रही आपदा की ‘प्रेतछाया’

तीनों गांवों के 80 ग्रामीणों ने मिलकर मंगलवार से काम शुरू किया और पैदल ही बुधवार को गांवों तक वाहन पहुंचाया।

आसान हुआ रास्ता
अब ग्रामीणों को अपने गांवों से चमोली बाजार तक आने के लिए पांच किमी की खड़ी चढ़ाई के बजाय सिर्फ डेढ़ किमी की पैदल दूरी नापनी पडे़गी।

स्थानीय ग्रामीण वीरेंद्र, अरविंद, सोहन, अंशु और मुकेश का कहना है कि मोटर मार्ग की सुविधा न होने से गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे जिसे देखते हुए तीनों गांवों के युवक मंगल दल ने यह निर्णय लिया और गांव तक वाहन पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed