फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers gheraoed the Assistant Engineer (AE) in protest against

Dehradun News: मार्ग चौड़ीकरण का विरोध, ग्रामीणों ने किया एई का घेराव

Fri, 07 Aug 2026 02:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 07 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Villagers gheraoed the Assistant Engineer (AE) in protest against
त्यूणी-मोरी-पुरोला मोटर मार्ग के प्रस्तावित 20 मीटर चौड़ीकरण के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। बृहस्पतिवार को हक-हकूकधारियों ने लोनिवि चकराता के सहायक अभियंता (एई) जेडी कांडपाल का त्यूणी स्थित विभागीय विश्रामगृह में घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग पर उनकी आपत्तियों की अनदेखी करने और पूर्व में दिए गए आश्वासनों से मुकरने का आरोप लगाया है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि विभाग ने त्यूणी से खूनीगाड़ तक मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर एक दिसंबर 2025 को नोटिस जारी किया था। इसके विरोध में प्रभावित परिवारों ने प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर लोनिवि के सचिव तक अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं, जहां उन्हें उचित समाधान का भरोसा मिला था।ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया था कि बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता स्वयं त्यूणी विश्रामगृह में पहुंचकर आपत्तियों पर वार्ता करेंगे, लेकिन वह नहीं आए। उनकी जगह पहुंचे एई ने बैठक की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया, जिससे लोग और अधिक आक्रोशित हो गए।वार्ता के दौरान एई ने कहा कि यह मार्ग 60 से 70 वर्ष पूर्व बना था और तब प्रभावितों को मुआवजा दिया जा चुका है। इस पर ग्रामीणों ने विभाग से पुराने प्रतिकर के अभिलेख प्रस्तुत करने की मांग की। हक-हकूकधारियों ने दोटूक कहा कि विभाग के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है और वह केवल राजस्व अभिलेखों के आधार पर कार्रवाई करना चाहता है, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगा। वहीं, एई ने बताया कि मुझे ग्रामीणों के साथ प्रस्तावित बैठक के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। मैं केवल विभागीय अमीन और राजस्व टीम के साथ मार्ग का संयुक्त निरीक्षण करने पहुंचा था। तहसीलदार त्यूणी से हुई बातचीत में पता चला कि राजस्व विभाग के सभी कर्मचारी वर्तमान में एसआईआर ड्यूटी में व्यस्त हैं, जिसके चलते संयुक्त निरीक्षण नहीं हो सका है। घेराव और प्रदर्शन के दौरान लायक राम शर्मा, दौलत सिंह राणा, जितेंद्र शर्मा, इंदराम डोभाल, हरपाल चौहान, विनोद, भगाराम डोभाल, शिवलाल पांडे, भागमल शर्मा, ऋषभ शर्मा और पूरण दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed