फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers engaged in laboring and drinking water supply

श्रमदान कर पेयजल आपूर्ति में जुटे ग्रामीण

Wed, 03 Mar 2021 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Villagers engaged in laboring and drinking water supply
साहिया। जल संस्थान की अनदेखी का खामियाजा लोहारी और लोखंडी गांव के 85 परिवार भुगत रहे हैं। एक सप्ताह से गांव की पेयजल आपूर्ति ठप है। इसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी विभाग सुध नहीं ले रहा है। मजबूरी में ग्रामीण श्रमदान कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

दोनों गांवों के लिए जल संस्थान असमोटा खड्ड से करीब 11 किमी लंबी पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति करता है। बीते दो दिन से ग्रामीण स्वयं लाइन की मरम्मत करने में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है। बर्फबारी के चलते पाइप लाइन जमने के साथ ही कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय निवासी शेर सिंह चौहान, शूरवीर सिंह, राम सिंह, जवाहर सिंह और जय सिंह आदि का कहना है पाइप लाइन जमी हुई है, ऐसे में आग जलाकर पेयजल आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। टूटी लाइन को ग्रामीण ठीक करने में जुटे हैं, लेकिन विभाग सुध लेने को तैयार नहीं। एसडीओ राजेश चौहान ने बताया कि उपनल कर्मचारियों की हड़ताल के चलते परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को किसी कर्मी को मौके पर भेजकर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed