फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers came forward to save natural water sources

प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने के लिए आगे आए ग्रामीण

Tue, 23 Mar 2021 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Villagers came forward to save natural water sources
भट्टा-क्यारकुली गांव के लोगों ने जल संचय की शपथ ली। ग्रामीणों ने गांव के आसपास के प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर रणनीति भी बनाई। जल संस्थान के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों ने प्राकृतिक जल स्रोत का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कौशल्या रावत के नेतृत्व में भट्टा-क्यारकुली गांव की महिलाओं के साथ ग्रामीणों और एआरटीओ रश्मि पंत ने जल संरक्षण, संवर्धन के साथ बारिश के पानी के संचय की शपथ ली। बताया कि जल स्रोतों को बचाने के लिए पिछले साल 70 हजार से अधिक पौधे लगाए गए थे। इस बार भी पौधरोपण किया जाएगा। एई टीएस रावत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और पानी बर्बाद नहीं करने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने गांव के प्राकृतिक जलस्रोत पर जाकर सफाई भी की। ग्रामीण राकेश रावत ने बताया कि प्राकृतिक जल स्रोत पर पूजा-अर्चना कर जल संरक्षण का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

एई टीएस रावत ने कहा कि गांव में हर घर में पानी के कनेक्शन देने का पहला चरण पूरा हो गया है। दूसरे चरण में जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य शुरू किया जा रहा है। इस अवसर पर दयाल सिंह, आशीष थापली, रुकमणी, मीना कोटाल, अभय भंडारी, धीरज, रजनी, राजेश, नरेन्द्र, सुनीता, नेहा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed