फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers announced voting boycott for the road

Dehradun News: सड़क के लिए ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का एलान किया

Sat, 16 Mar 2024 01:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Villagers announced voting boycott for the road
I
विज्ञापन

IIगढ़ बुरांशखंडा, घुपाल से तल्ला, घटकीधार मेन पंपिंग स्टेशन तक सड़क बनवाने की मांग
I
I
I
Iपर्यटन नगरी बुरांशखंडा के ग्रामीणों ने आगामी लोस चुनाव में मतदान बहिष्कार का एलान किया है। उनका कहना है कि रायपुर विकासखंड के गढ़ बुरांशखंडा, घुपाल से तल्ला, घुपाल से घटकीधार मेन पंपिंग स्टेशन तक कई बार आवेदन के बावजूद सड़क नहीं बनवाई जा रही है। जब तक ये सड़कें नहीं बनेंगी तब तक किसी चुनाव में मतदान नहीं किया जाएगा।
I
I
I
Iबुरांशखंडा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को आम बैठक कर एसडीएम और डीएम को लोकसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार करने को लेकर पत्र दिया। साथ ही गांव में मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों को नहीं भेजने की मांग की। कहा, इन सड़कों की मांग के बाद लोक निर्माण विभाग ने सर्वे भी किया उसके बाद भी निर्माण की कोई ठोस पहल नहीं की गई। कहा कि यदि सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो इस बार के चुनाव में मतदान करने कोई ग्रामीण नहीं जाएगा।
विज्ञापन

I
Iस्थानीय निवासी राजेंद्र प्रसाद भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन शासन-प्रशासन ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए। बताया कि क्षेत्र में सड़क नहीं है। दूरभाष कनेक्टिविटी अच्छी नहीं है जिससे ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में वोट नही देने का एलान किया है। हर बार चुनाव में नेता, अधिकारी गांव आते हैं लेकिन कोरा आश्वासन देकर दोबारा गांव में झांकने नहीं आते। जगदंबा प्रसाद ने कहा कि सड़क नहीं होने से यहां लोग मीलों पैदल चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iरोजगार के प्रयास पर एमडीडीए करता है कार्रवाई
I
Iग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे अपनी पुश्तैनी जमीन पर रोजगार के लिए होटल, गेस्ट हाउस बनाने का प्रयास करते हैं तो एमडीडीए कार्रवाई कर देता है। एसडीएम सदर हरि गिरि ने बताया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर ग्रामीणों से बात की जाएगी। उनकी समस्या के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर तुलसी सिंह, बलबीर सिंह, ब्रह्मदत्त जोशी, हुकम सिंह, मरोज सिंह, विनोद सिंह, सुरजीत, अरविंद, सोबत सिंह, विक्रम सिंह, महिपाल सिंह, सूर्या सिंह, रविंद्र सिंह, प्रेम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed