फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Crime News: Villager Murder In by Firing in haridwar

हरिद्वार: ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, बाग में लहुलूहान हालत में मिला शव, कई लोग हिरासत में लिए

Mon, 18 May 2020 07:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 May 2020 07:50 PM IST
सार

  • सुबह बाग पर जाने की बात कहकर घर से निकला था युवक
  • पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News: Villager Murder In by Firing in haridwar

विस्तार

उत्तराखंड के हरिद्वार में बहादराबाद क्षेत्र में एक ग्रामीण की उसी के ही बाग में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रविवार को मृतक का गांव के ही एक परिवार से विवाद हुआ था। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


संदेह के आधार पर पुलिस ने कुछ ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। एहतियात के आधार पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने जल्द वारदात के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे ग्रामीण आरिफ (35) पुत्र सईद निवासी गांव अलीपुर बगीचे में जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ घंटों बाद जब उसका एक रिश्तेदार बगीचे पर पहुंचा तो आरिफ को लहूलुहान अवस्था में देखकर दंग रह गया। उसने आनन फानन में सूचना उसने परिजनों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक आरिफ की मौत हो चुकी थी। उसके कान एवं हाथ से खून निकल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसओ गोविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि मृतक का रविवार को गांव में एक परिवार से किसी बात को लेकर हुआ विवाद हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर कुछ ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसओ गोविंद कुमार ने बताया कि गोली मारकर हत्या की गई है। हर पहलू पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed