फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Village head honored Jayamala

महिला दिवस पर जयमाला हुई सम्मानित

Mon, 09 Mar 2020 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Village head honored Jayamala
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जयमाला को सम्मानित करतीं शंकरपुर की प्रधान। - फोटो : VIKAS NAGAR
महिला दिवस पर शंकरपुर की प्रधान बेबी रानी ने अपर शंकरपुर स्थित स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष जयमाला देवी सहित समूह से जुड़ी अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया। जयमाला देवी दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रधान बेबी देवी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिलाओं को सिर्फ प्रोत्साहन की जरूरत है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिकी मजबूत करने वाली महिलाओं की खूब सराहना की। समूह की महिलाओं ने ग्राम प्रधान से मीटिंग हॉल निर्माण की मांग की, जिस पर ग्राम प्रधान ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सामाजिक कार्यकर्ता संजय ने भी महिलाओं का हौसला अफजाई किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कोषाध्यक्ष सुनीता, सचिव कविता, उपाध्यक्ष रत्नी देवी, संतोष, लक्ष्मी, स्वाति, गीता, हेमलता, पूनम, माया, रेनू, सीता देवी, शीला देवी, शानू, गौरी, चपला, मंगली देवी, पन्नू, अनीता राणा, पुष्पा देवी, यशोदा देवी, नीलम, माही, उर्मिला, सुषमा, शीला, आशा, लक्ष्मी सकलानी, कोयला देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
उत्कृष्ट कार्य करने पर महिलाएं सम्मानित
विकासनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर धूमसू जौनसारी जनजाति सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से स्वरांजलि संगीत विद्यालय बेलावाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कलाकारों ने जौनसारी लोक संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ. राजकुमारी चौहान, विमला देवी आर्य, परमिला उनियाल, श्यामा देवी, सितारा, रश्मि पोखरियाल, शिल्पा राय, कल्पना राठौर, वर्षा कौशिक, अंशिका गुप्ता, वेदिका चौहान को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed