फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikram, E Rickshaw vehicles did not stop unauthorised operation, then city bus operator will surrender their vehicles.

सिटी बस संचालकों ने 10 दिन के भीतर सभी गाड़ियों को सरेंडर करने का दिया अल्टीमेटम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Vikram, E Rickshaw vehicles did not stop unauthorised operation, then city bus operator will surrender their vehicles.
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून राजधानी की सड़कों पर निर्धारित प्रावधानों के विपरीत गाड़ियां संचालित कर रहे विक्रम और ई रिक्शा संचालकों के खिलाफ सिटी बस संचालकों ने नए सिरे से मोर्चा खोल दिया है। देहरादून सिटी बस सेवा महासंघ ने आरटीओ को पत्र सौंपकर अल्टीमेटम दिया है कि यदि राजधानी की सड़कों पर ई-रिक्शा और विक्रम की डग्गामारी पर 10 दिन के भीतर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया तो तमाम संचालक सिटी बसों को सरेंडर कर देंगे। इतना ही नहीं देहरादून सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजयवर्धन डंडरियाल का कहना है कि यदि परिवहन विभाग ने डग्गामारी पर अंकुश लगाने को लेकर कार्यवाही नहीं की तो सिटी बस संचालक गाड़ियां सरेंडर करने के साथ ही अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। सिटी बस सेवा महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की मिलीभगत से राजधानी की सड़कों पर विक्रम और ई-रिक्शा संचालक कानूनों के विपरीत गाड़ियों का संचालन कर रहे हैं। जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। महासंघ पदाधिकारियों के मुताबिक परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की, तो तमाम सिटी बस संचालक गाड़ियों को परिवहन विभाग में सरेंडर कर देंगे। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब देहरादून सिटी बस सेवा महासंघ के पदाधिकारियों ने विक्रम और ई रिक्शा संचालकों के खिलाफ मोर्चा खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed