{"_id":"674480194fc28c6a4007e782","slug":"vikasnagar-news-one-accused-arrested-for-theft-in-transport-branch-manager-house-other-absconding-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar News: ट्रांसपोर्ट कंपनी के शाखा प्रबंधक के घर चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar News: ट्रांसपोर्ट कंपनी के शाखा प्रबंधक के घर चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Mon, 25 Nov 2024 07:37 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:37 PM IST
सार
ट्रांसपोर्ट कंपनी के शाखा प्रबंधक संजय शर्मा सेलाकुई में हरिपुर में किराये के मकान पर रहते हैं। वह परिवार के साथ दिवाली पर घर गए थे। 10 नवंबर को मकान मालिक ने उन्हें सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सेलाकुई थाना पुलिस ने हरिपुर में ट्रांसपोर्ट कंपनी के शाखा प्रबंधक के घर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरा आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए है। दोनों आरोपी उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के शाखा प्रबंधक संजय शर्मा सेलाकुई में हरिपुर में किराये के मकान पर रहते हैं। वह परिवार के साथ दिवाली पर घर गए थे। 10 नवंबर को मकान मालिक ने उन्हें सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है। सूचना पर वह घर पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके कमरे से एक सोने की चेन, मंगलसूत्र, तीन जोड़ी बाली, लैपटॉप, नौ हजार रुपये, एक गुल्लक और पांच-छह साड़ी गायब हैं।
विज्ञापन
रुड़की में दर्दनाक हादसा: कोहरा बना काल...ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, बिहार के दो युवकों की मौत
विज्ञापन
थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने नए कानून बीएनएस के तहत चोरी संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज किया। बताया कि चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई। मुखबिर तंत्र और सर्विलांस टीम की मदद ली गई। बताया कि 24 नवंबर को पुलिस ने एक आरोपी को धूलकोट के जंगल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के थाना मंझगई निवासी मारूफ बताया। आरोपी हाल में सहसपुर के रामपुर में रह रहा है। बताया कि वारदात में शामिल लखीमपुर जिले का ही रहने वाला एक अन्य आरोपी अरमान खान फरार चल रहा है। बताया कि वह भी हाल में सहसपुर के रामपुर में रह रहा था।
घरों में रंगाई पुताई के काम के आड़ में करते थे रेकी
आरोपी मारूफ ने पुलिस को बताया कि वह और उसका साथी रंगाई पुताई के बहाने घरों की रेकी करते हैं। उसके बाद सही समय आने पर चोरी की वारदात को अंजाम देते है। बताया कि हरिपुर में उन्होंने काम के बहाने घर की रेकी थी। उन्हें पता था कि दिवाली पर परिवार बहार जाएगा। जब परिवार बाहर गया तो सही समय पाकर उन्होंने चोरी की। बताया कि वह आभूषण बेचने की तैयारी कर रहा था। उसके बाद दोनों ने आपस में रुपये बांटने थे।