{"_id":"6a772d8d521c4c2de80102cd","slug":"vikasnagar-news-case-registered-against-jaunsari-folk-singer-accused-of-threatening-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar: प्राथमिकी वापस न लेने पर परिवार को खत्म करने की धमकी का आरोप, जौनसारी लोकगायक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar: प्राथमिकी वापस न लेने पर परिवार को खत्म करने की धमकी का आरोप, जौनसारी लोकगायक पर केस दर्ज
Sat, 08 Aug 2026 06:56 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:56 PM IST
सार
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बना रहा है और उसके परिवार के सदस्यों को धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
कालसी कोतवाली क्षेत्र की एक नवोदित जौनसारी लोकगायिका ने चकराता क्षेत्र के एक जौनसारी लोकगायक पर प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बनाने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ विकासनगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण के हवाले से शिकायत में बताया गया कि पीड़िता ने 3 अप्रैल को आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में कालसी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी ने न्यायालय से गिरफ्तारी पर रोक संबंधी राहत प्राप्त की। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बना रहा है और उसके परिवार के सदस्यों को धमकियां दी जा रही हैं। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Exclusive: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले जनगणना कराने की तैयारी; राज्य में ट्रायल हो चुका पूरा
विज्ञापन
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी कई बार पीड़िता के पिता को धमकाने के लिए उनके घर तक पहुंचा। 21 जुलाई को परिवार के बुजुर्ग सदस्य को फोन कर प्राथमिकी वापस लेने के लिए दबाव बनाने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी जौनसारी भाषा में उसके खिलाफ आपत्तिजनक और बदनाम करने वाले गाने बनाकर पिता व रिश्तेदारों को व्हाट्सएप पर भेज रहा है।
शिकायत के अनुसार 24 जुलाई की रात पीड़िता को भी धमकी भरे संदेश भेजे गए, जिसमें उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि मामले की शिकायत करने के लिए वह कई बार कालसी कोतवाली गई, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी और परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।